Jharkhand News: डाकघर के पूर्व उप डाकपाल ने ग्राहकों के खातों से उड़ाए ₹50 लाख, Online Gambling Apps में लगाए पैसे

झारखंड के गुवा डाकघर में पूर्व उप डाकपाल विकास चंद्र कुइला ने ग्राहकों के खातों से ₹50 लाख की फर्जी निकासी कर ऑनलाइन जुआ ऐप्स पर उड़ा दिए। आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी।


Jharkhand News : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले से डाक विभाग में एक बड़ा घोटाला सामने आया है। गुवा रेलवे मार्केट स्थित डाकघर में कार्यरत रहे पूर्व उप डाकपाल विकास चंद्र कुइला (46) ने ग्राहकों के खातों से करीब ₹50,56,473 की फर्जी निकासी कर रकम ऑनलाइन जुए में उड़ा दी।

पुलिस ने आरोपी को टुंगरी स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया। छापेमारी के दौरान उसकी पत्नी और दो स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में गिरफ्तारी की गई। पूछताछ में विकास ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।


 Key Highlights:

  • गुवा पोस्ट ऑफिस में ₹50 लाख की फर्जी निकासी का खुलासा

  • आरोपी पूर्व उप डाकपाल विकास चंद्र कुइला गिरफ्तार

  • फरवरी 2023 से जून 2025 तक खातों से की गई धोखाधड़ी

  • डेल्टा एक्सचेंज और धूम 999 जैसे जुआ ऐप्स पर उड़ाए पैसे

  • 32 लाख रुपये ऑनलाइन जुए में गंवाए, बाकी रकम स्थानीय जुए में

  • पुलिस ने आरोपी को टुंगरी स्थित आवास से पत्नी और गवाहों की मौजूदगी में पकड़ा


Jharkhand News: फरवरी 2023 से जून 2025 तक चला फर्जीवाड़ा

डाक निरीक्षक सुमन कुमार सामंता की शिकायत पर गुवा थाना में मामला दर्ज हुआ। जांच में पाया गया कि आरोपी ने फरवरी 2023 से 19 जून 2025 के बीच ग्राहकों के खातों से रकम निकालकर अपने ऑनलाइन जुआ खातों में ट्रांसफर की।

विकास कुइला ने डेल्टा एक्सचेंज और धूम 999 कैसिनो ऐप जैसे ऑनलाइन जुआ प्लेटफॉर्म पर करीब ₹32,95,423 गंवा दिए। इसके अलावा, उसने मुर्गा पाड़ा हब्बा-डब्बा नामक स्थानीय जुआ मंडी में लगभग ₹18-20 लाख रुपये भी हार दिए।

Jharkhand News: जुए की लत ने बर्बाद किया करियर

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी को जुए की गहरी लत थी। उसके पोस्ट ऑफिस और एसबीआई खाते में 2022 से अब तक बड़ी रकम का असामान्य लेन-देन हुआ है।

विकास कुइला ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए ग्राहकों की जमा राशि से यह फर्जी निकासी की थी।

Jharkhand News: एसपी के निर्देश पर बनी विशेष जांच टीम

पश्चिमी सिंहभूम के एसपी के निर्देश पर किरीबुरु एसडीपीओ अजय केरकेट्टा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। टीम ने तकनीकी जांच और बैंक ट्रांजेक्शन की डिटेल के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस अब यह जांच कर रही है कि क्या इस फर्जीवाड़े में कोई और कर्मचारी या व्यक्ति शामिल था।

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...

Neeraj Kumar ICU News: JDU नेता नीरज कुमार ICU में भर्ती,...

Neeraj Kumar ICU News, पटना: बिहार की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जेडीयू के वरिष्ठ नेता और पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र...