बोकारो : बोकारो के सेक्टर 4 स्थित सहारा इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय में गुरुवार को ग्राहकों और सहारा इंडिया के अधिकारियो के बीच घंटों हंगामा हुआ. ग्राहकों ने सहारा इंडिया पर पैसा नहीं देने का आरोप लगाया है.
सहारा के प्रमोटर एसडी दुबे को 40 लाख भुगतान किए जाने से एजेंट और ग्राहक नाराज थे. जोनल हेड ने कहा कि कंपनी के उच्च अधिकारियो से बात कर भुगतान किए गए राशि को कैंसिल करने की मांग करेंगे. वही एजेंट और ग्राहक कुछ भी सुनने को तैयार नहीं है. वहीं ग्राहकों ने अपनी जमा राशि का भुगतान करने की मांग को लेकर सहारा इंडिया कार्यालय में हंगामा करते रहे.
रिपोर्ट : चुमन कुमार

















