Advertisment

NEET UG 2026 Re-Exam: रांची के 21 केंद्रों पर आज परीक्षा, 200 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा लागू

रांची में आज NEET UG 2026 री-एग्जाम 21 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगा। सुरक्षा के कड़े इंतजाम, बायोमीट्रिक सत्यापन और 200 मीटर क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू।


NEET UG 2026 Re-Exam रांची: एनटीए द्वारा आयोजित नीट यूजी-2026 री-एग्जाम रविवार को रांची के 21 परीक्षा केंद्रों पर एक पाली में आयोजित किया जाएगा। परीक्षा के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त संचालन को सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है।

सदर अनुमंडल दंडाधिकारी कुमार रजत ने सभी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू करने का आदेश जारी किया है। यह आदेश दोपहर 12 बजे से शाम 8 बजे तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ और गतिविधियों पर रोक रहेगी।

NEET UG 2026 Re-Exam:सभी केंद्रों पर दंडाधिकारी और पुलिस बल तैनात

उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर सभी परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारी और पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। प्रशासन की ओर से परीक्षा की निगरानी के लिए विशेष व्यवस्था की गई है ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या कदाचार की संभावना न रहे।

रांची के जिन 21 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित होगी उनमें मारवाड़ी कॉलेज (ब्वॉयज), सेंट जॉन्स हाइस्कूल, डोरंडा कॉलेज, निर्मला कॉलेज, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय हिनू, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सीआरपीएफ धुर्वा, केंद्रीय विद्यालय एचईसी, गोस्नर कॉलेज के दोनों केंद्र, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नामकुम, आर्मी पब्लिक स्कूल दीपाटोली, सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स बरियातू, सेंट अलोइस हाइस्कूल, संत अन्ना गर्ल्स हाइस्कूल, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय दीपाटोली, मारवाड़ी प्लस टू हाइस्कूल, राजकीय प्लस टू हाइस्कूल कांके, सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस कांके, एएसटीवीएस जिला सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, अनीता गर्ल्स हाइस्कूल कांके तथा उर्सुलाइन कॉन्वेंट गर्ल्स हाइस्कूल शामिल हैं।


Key Highlights:

  • रांची के 21 परीक्षा केंद्रों पर आज होगा NEET UG 2026 री-एग्जाम।

  • सभी केंद्रों के 200 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा लागू।

  • दंडाधिकारी और पुलिस बल की विशेष प्रतिनियुक्ति की गई।

  • परीक्षार्थियों का प्रवेश से पहले बायोमीट्रिक सत्यापन होगा।

  • परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक एक पाली में आयोजित होगी।


Jharkhand Chamber Election 2026: झारखंड चैंबर चुनाव का ऐलान, जानिए नामांकन...

Jharkhand Chamber Election 2026: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का चुनाव 13 सितंबर 2026 को मारवाड़ी भवन, हरमू रोड में आयोजित...

Dhanbad Railway Employee House Theft: धनबाद में रेलवे कर्मचारी के बंद...

Dhanbad Railway Employee House Theft: धनसार थाना क्षेत्र के यमुना विहार कॉलोनी, बरमसिया फुटबॉल मैदान के समीप रेलवे कर्मचारी के बंद आवास को चोरों...

Chhatabad Bhudhansan: छाताबाद भूधसान पर सियासत तेज, मुआवजा और पुनर्वास की...

Chhatabad Bhudhansan, धनबाद: कतरास थाना क्षेत्र के छाताबाद में 7 अगस्त को हुए भूधसान की घटना के बाद प्रभावित परिवारों का आंदोलन लगातार जारी...