Advertisment

Breaking: जेएमएम से सीता सोरेन 6 सालों के लिए निष्कासित

रांची. बड़ी खबर राजधानी रांची से आ रही है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने सीता सोरेन को पार्टी से 6 सालों को लिए निष्कासित कर दिया है। इसको लेकर पार्टी ने आदेश पत्र जारी कर दिया है। इससे पहले आज ही पार्टी ने लोबिन हेंब्रम को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। उन्हें भी पार्टी से 6 सालों के लिए निष्कासित किया गया है।

जेएमएम से सीता सोरेन निष्कासित

जेएमएम ने सीता सोरेन के निष्कासन को लेकर एक आदेश पत्र जारी किया है। इसमें पार्टी ने लिखा है, ‘विगत दिनांक 19 मार्च 2024 को पार्टी एवं पार्टी के वरीय नेताओं पर आधारहीन गंभीर आरोप लगाते हुए आपके द्वारा पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देते हुए, इस्तीफे को स्वीकार करने का अनुरोध किया गया है। विभिन्न जन-संवाद माध्यमों तथा शोसल मिडिया प्लेटफॉर्म से प्राप्त सूचना के आलोक में आपके द्वारा वर्त्तमान लोकसभा आम चुनाव 2024 में 02, दुमका लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन किया गया है।’

आदेश पत्र में आगे लिखा गया है, ‘उक्त दोनों घटनाक्रम यह दर्शाता है कि आपके पूर्वनिर्धारित मंशा “पार्टी के विरूद्ध चुनाव लड़ने” के लिए आपके द्वारा पार्टी एवं पार्टी के वरीय नेताओं पर आधारहीन आरोप लगाया जाता रहा। अतः आपको पार्टी के सभी पदों से पदमुक्त (यदी किसी पद पर हों) करते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्षों के लिए निष्कासित किया जाता है।’

Ramayana Trailer Review: भव्य विजुअल्स, दमदार रावण और शानदार VFX, क्या...

Ramayana Trailer Review: नितेश तिवारी की रामायण का ट्रेलर रिलीज होते ही चर्चा में। यश के रावण, रणबीर कपूर के श्रीराम, साई पल्लवी की...

Jharkhand JPSC Scam: CID ने सफल अभ्यर्थियों से मांगी OMR Copy,...

Jharkhand JPSC Scam: सीआईडी ने जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 की जांच तेज कर दी है। सफल अभ्यर्थियों से ओएमआर शीट की कॉपी मांगी...

Jharkhand ED Raid: अवैध कोयला कारोबार पर सबसे बड़ी कार्रवाई, ₹160...

Jharkhand ED Raid: धनबाद में अवैध कोयला खनन और तस्करी मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई। ₹160 करोड़ के म्यूचुअल फंड फ्रीज, ₹1.02 करोड़...