Jharkhand Politics : स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के संरक्षण में हो रहा टेंडर घोटाला-अजय शाह का बड़ा आरोप

Jharkhand Politics

Ranchi : प्रदेश भाजपा ने झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए बड़ा हमला बोला है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने प्रेस वार्ता में ठोस तथ्यों और दस्तावेजों के साथ दावा किया कि मंत्री के संरक्षण में न केवल टेंडर घोटाला हुआ है, बल्कि टेंडर वितरण में धर्म के नाम पर खुलेआम पक्षपात भी किया गया है। स्वास्थ्य विभाग घोटालों में भी तुष्टीकरण कर रहा है।

ये भी पढ़ें- Bokaro : संदेहास्पद स्थिति में विवाहिता की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका… 

Jharkhand Politics : रांची के एक ही मुस्लिम परिवार की कंपनियों को दिए गए सभी टेंडर

अजय साह ने बताया कि रांची, दुमका, जामताड़ा, सरायकेला, बोकारो और देवघर जैसे जिलों में स्वास्थ्य विभाग के पिछले एक साल में जारी 11 में से सभी टेंडर रांची के एक ही मुस्लिम परिवार की कंपनियों को दिए गए। उन्होंने खुलासा किया कि इस परिवार ने तीन अलग-अलग कंपनियाँ-हिन्द इंफ्राटेक, भारत सप्लायर्स और ग्लोबल सप्लायर्स-एक ही पते पर रजिस्टर्ड कीं और सभी टेंडर इन्हीं के नाम कर दिए गए। चौंकाने वाली बात यह है कि इन तीन में से दो कंपनियों में एक ही व्यक्ति डायरेक्टर के रूप में दर्ज है।

ये भी पढ़ें- Dhanbad Crime : चुटकियों में उड़ाते बाइक और करते माल ढुलाई, 5 आरोपी गिरफ्तार… 

Jharkhand Politics : सुनोयोजित तरीके से हो रही है लूट

अजय ने कहा कि जेम पोर्टल के क्लॉज़ 29 के तहत यदि कोई व्यक्ति अलग-अलग कंपनियाँ बनाकर टेंडर भरता है तो उसकी सभी कंपनियाँ तकनीकी रूप से अयोग्य घोषित कर दी जानी चाहिए और उनकी बिड रद्द हो जानी चाहिए। लेकिन यहां उल्टा हुआ-इन कंपनियों को न सिर्फ योग्य घोषित किया गया बल्कि वर्क ऑर्डर देकर भुगतान तक कर दिया गया। यह कोई संयोग नहीं बल्कि एक सुनियोजित लूट है।

अजय के कहा कि पूरे राज्य में इतना बड़ा घोटाला बिना स्वास्थ्य मंत्री के सरंक्षण में संभव ही नहीं है। इस पूरे घोटाले से साफ झलकता है कि स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के संरक्षण में स्वास्थ्य विभाग लूट खसोट का अड्डा बन गया है।

Jharkhand Politics : रिम्स-2 की बात केवल लूटने के लिए की जा रही है

भाजपा ने सरकार से मांग की कि उजागर किए गए सभी टेंडरों को तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए और मामले की उच्चस्तरीय स्वतंत्र जांच कराई जाए। यह भी जांच हो कि क्यों और कैसे एक ही परिवार की कंपनियों को 11 जिलों के 11 टेंडर दिए गए।

ये भी पढ़ें- Palamu सीएचसी में पहली बार हुआ घुटने का ट्रांसप्लांट, डीसी पहुंची सीएचसी 

उन्होंने कहा कि यह मामला सिर्फ वित्तीय भ्रष्टाचार का नहीं बल्कि धार्मिक पक्षपात का भी है जहां इरफान अंसारी द्वारा केवल अपनी जाति, समुदाय के वेंडर्स को तरजीह दी जा रही है। टेंडर के सारे नियम धरे रह जा रहे। रिम्स-2 की बात भी केवल लूटने के लिए ही की जा रही है। राज्य की जनता को स्वास्थ्य सुविधा देने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने कांग्रेस पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान बचाने की ढोंग करती है।

ये भी जरुर पढ़ें++++

Ranchi : तेज डीजे ने ले ली मासूम की जान! गांव में गुस्से का माहौल…

Ranchi : तीन वर्षों से नहीं मिली ई-कल्याण छात्रवृत्ति, छात्र परेशान

Dumka Double Murder : दुमका में डबल मर्डर से दहशत, घर में घुसकर दो महिलाओं की बेरहमी से हत्या 

Pakur Crime : सीएसपी संचालक से लाखों के लूटपाट का सनसनीखेज खुलासा, डकैती के मास्टरमाइंड सहित दो गिरफ्तार… 

Bokaro Crime : एटीएम मशीन में फंसा कार्ड, खटाखट रुपये हो गये गायब, तीन गिरफ्तार… 

Jamshedpur : कपड़ा व्यावसायी को कर्मी ने छूरा घोंपा, आरोपी गिरफ्तार 

Bokaro : मनरेगा योजना में रिश्वतखोरी! एसीबी ने दो जूनियर इंजीनियर रंगेहाथ किया गिरफ्तार 

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img