Palamu सीएचसी में पहली बार हुआ घुटने का ट्रांसप्लांट, डीसी पहुंची सीएचसी

Palamu : झारखंड में पहली बार एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक मरीज का घुटने का ट्रांसप्लांट हुआ है। मरीज बिहार के गया के गुरारू का रहने वाला है। चार वर्ष पहले एक सड़क हादसे में मरीज का घुटना टूट गया था।

मरीज सोनू कुमार पलामू के चैनपुर इलाके में कभी ड्राइवर का काम किया करता था। सोनू कुमार चलफिर नहीं सकता था। वह इलाज के लिए पलामू के चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गया, जहां डॉक्टर ने उनके पैर की जांच की। जांच करने के बाद चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने सोनू कुमार को घुटने का ट्रांसप्लांट करने की सलाह दी।

Palamu : डेढ़ घंटे तक घुटने का ऑपरेशन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चमन कुमार ने हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रवीण सिद्धार्थ से संपर्क किया। बाद में डॉक्टरों की टीम ने पलामू के चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शाम करीब डेढ़ घंटे तक मरीज सोनू कुमार के घुटने का ऑपरेशन किया और घुटना ट्रांसप्लांट किया।

ये भी पढ़ें- Dhanbad Breaking : राँगाटांड के पूजा दुकान में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी… 

घुटना ट्रांसप्लांट के बाद सोनू कुमार जल्दी ही चलने-फिरने लगे जाएंगे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहली बार घुटने का ट्रांसप्लांट होने के बाद पलामू की डीसी समीर एस खुद मरीज को देखने पहुंचीं। डीसी समीरा एस ने मरीज सोनू कुमार के साथ बातचीत की, उनका हालचाल जाना और घुटने का ट्रांसप्लांट करने वाले डॉक्टर की टीम से मुलाकात की और उनका हौसला बढ़ाया। मरीज सोनू कुमार का आयुष्मान भारत योजना के तहत घुटने का ट्रांसप्लांट किया गया है।

Palamu : सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर लोगों का विश्वास बढ़ेगा

ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीज के घुटने का ट्रांसप्लांट हुआ है। यह एक बहुत बड़ा संदेश है कि सरकारी अस्पतालों में भी एक्सपर्ट डॉक्टर मौजूद हैं और सुविधा उपलब्ध है। कई लोग इलाज के लिए झोलाछाप डॉक्टर और अन्य जगह जाते हैं।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh : रेलवे ट्रैक पर ही लेट गए मांडू विधायक तिवारी महतो, एनडीए पर बोल दिया बड़ा हमला… 

घुटने के ट्रांसप्लांट से सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर लोगों का विश्वास बढ़ेगा। सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर ट्रेंड हैं, काफी जटिल ऑपरेशन को भी डॉक्टरों ने सफलतापूर्वक किया है। यह शुरुआत है आगे भी कई बड़े कदम उठाए जाएंगे। जिला प्रशासन लोगों से अपील करती है कि वह सरकारी अस्पतालों में इलाज की सुविधा उपलब्ध है वह पहुंचे। आयुष्मान भारत योजना के तहत सभी का इलाज किया जाएगा।

ये भी जरुर पढ़ें++++

Ranchi : तेज डीजे ने ले ली मासूम की जान! गांव में गुस्से का माहौल…

Ranchi : तीन वर्षों से नहीं मिली ई-कल्याण छात्रवृत्ति, छात्र परेशान

Dumka Double Murder : दुमका में डबल मर्डर से दहशत, घर में घुसकर दो महिलाओं की बेरहमी से हत्या 

Pakur Crime : सीएसपी संचालक से लाखों के लूटपाट का सनसनीखेज खुलासा, डकैती के मास्टरमाइंड सहित दो गिरफ्तार… 

Bokaro Crime : एटीएम मशीन में फंसा कार्ड, खटाखट रुपये हो गये गायब, तीन गिरफ्तार… 

Jamshedpur : कपड़ा व्यावसायी को कर्मी ने छूरा घोंपा, आरोपी गिरफ्तार 

Bokaro : मनरेगा योजना में रिश्वतखोरी! एसीबी ने दो जूनियर इंजीनियर रंगेहाथ किया गिरफ्तार 

Saffrn

Trending News

मांगुर मछली कारोबारी के घर के बाहर ऑटो में दो राउंड...

Jharkhand: झारखंड में अपराधियों के हौंसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आए दिन दिन दहाड़े फायरिंग के घटनों को अंजाम दिया जा रहा है।...

Dhanbad के नए ग्रामीण एसपी एस मोहम्मद याकूब ने पदभार संभाला

Dhanbad:  Dhanbad के नए ग्रामीण एसपी एस मोहम्मद याकूब ने पदभार ग्रहण कर लिया है। इस दौरान मिडिया से रूबरू हुए नए ग्रामीण एसपी...

Bihar Sugar Mill Plan: 25 नई चीनी मिलों के लिए गन्ना...

बिहार में 25 नई चीनी मिलों की स्थापना और बंद मिलों को फिर से शुरू करने की तैयारी। चिन्हित जिलों में गन्ना विस्तार के...

BPSC Exam Security Update: पेपर लीक की अफवाहों पर आयोग का...

 BPSC ने सोशल मीडिया पर वायरल पेपर लीक और बायोमेट्रिक प्रक्रिया से जुड़े दावों को निराधार बताया। आयोग ने परीक्षा व्यवस्था को पूरी तरह...

Ranchi Crime Case: MDS छात्रा दुष्कर्म कांड में फरार आरोपी शादाब...

रांची के MDS छात्रा दुष्कर्म कांड में फरार आरोपी शादाब ने कोर्ट में सरेंडर किया। पुलिस अब रिमांड पर लेकर पूछताछ की तैयारी में...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img