Advertisment

Jharkhand Politics : हेमंत सोरेन राजनीतिक हार स्वीकार कर चुके हैं-लक्ष्मीकांत बाजपेयी का बड़ा बयान…

Jharkhand Politics

Ranchi : भाजपा के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक डॉ लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने आज हेमंत सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हताश निराश मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीतिक हार स्वीकार कर चुके हैं। भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान एवं सह प्रभारी असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शरमा के झारखंड दौरे से उनकी बौखलाहट बढ़ गई है।

Jharkhand Politics : हेमंत सोरेन ने अपनी हार देखते हुए पदाधिकारियों को आगे कर दिया

प्रदेश प्रभारी ने कहा कि हेमंत सोरेन ने अपनी हार देखते हुए पदाधिकारियों को आगे कर दिया है। राज्य सरकार के पदाधिकारी सर्विस रूल का खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। आखिर पदाधिकारियों को पॉलिटिकल मामले में चुनाव आयोग को पत्र लिखने की अनुमति किसने दी। राज्य सरकार के महाधिवक्ता खुद विधि विरुद्ध आचरण कर रहे। वे अब झामुमो के प्रवक्ता बन गए हैं।

ये भी पढ़ें- दिसंबर में बीजेपी की अंतिम यात्रा निकालेगी झारखंड की जनता-JMM का बड़ा हमला… 

आगे उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार अब बोरिया बिस्तर समेट रही है। लोकसभा चुनाव के परिणाम इंडी ठगबंधन को डराने लगा है। बिदाई की बेला में भी हेमंत सोरेन गलत वादे कर रहे। लेकिन जनता उनकी सच्चाई से पूरी तरह अवगत है। जनता का भरोसा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उठ चुका है। भाजपा राजनीतिक, राज्य के अस्मिता और सम्मान की लड़ाई चुनाव के मैदान में लड़ेगी और भ्रष्ट निकम्मी सरकार को जनता के सहयोग से पराजित करेगी।

रांची से मदन सिंह की रिपोर्ट—

Gumla Fake GK Drawing Competition: नगर परिषद के नाम पर GK-Drawing...

Gumla Fake GK Drawing Competition: गुमला नगर परिषद के नाम पर कथित तौर पर आयोजित "GK/ड्राइंग ओलंपियाड प्रतियोगिता-2026" को लेकर विवाद खड़ा हो गया...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: सरकारी भुगतान में फर्जीवाड़ा रोकने की...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: राज्य के खजाने से धोखाधड़ी करके पैसे निकालने से रोकने के लिए, झारखंड के वित्त विभाग ने 'इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल...

JPSC JSSC Student Protest: छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा...

JPSC JSSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC के खिलाफ चल रहे छात्र विरोध प्रदर्शनों के बीच, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने...