Advertisment

Jharkhand Politics : अगर सरकार ईमानदार है तो JSSC CGL परीक्षा रद्द होनी चाहिए-बाबूलाल मरांडी की ललकार…

Jharkhand Politics : Ranchi : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने बीजेपी कार्यालय प्रेस क्रॉन्फ्रेंस में कहा कि परिवर्तन यात्रा की शुरुआत 20 सितंबर को भोगनाडीह और झारखंड धाम से देश के गृहमंत्री अमित शाह ने किया था। इसके साथ ही राज्यभर के अलग अलग क्षेत्रों से अलग-अलग नेताओं ने इस यात्रा की शुरुआत की।

अब इस परिवर्तन यात्रा का अंतिम समारोह हजारीबाग में आयोजित किया जाएगा। समापन समारोह के आयोजन में इसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। 2 अक्टूबर को समापन सामरोह में शामिल होने के लिए पीएम मोदी हजारीबाग आ रहे हैं।

Jharkhand Politics : सरकार ने 5 वर्ष तक सिर्फ जमीन लूटने का काम किया है

बाबूलाल ने आगे हेमंत सरकार पर जमकर बरसते हुएक कहा कि हम जब लोगों से इस सरकार के बारे में पूछते हैं तो लोग कहते हैं हेमंत सोरेन को अच्छे से जानते हैं लेकिन वो अपने पिता का कसम खाते हैं लेकिन कुछ करते नहीं है। इस सरकार ने 5 वर्ष तक सिर्फ जमीन लूटने का काम किया है।

इस राज्य में शराब घोटाला पहले भी हुआ और अब भी और करने की तैयारी है। हमने कहा कि सड़क के किनारे हड़िया दारू बेचने वाली महिलाओं को दुकान आवंटित किया जाये। बाबूलाल मरांडी ने कहा की सरकार अगर ईमानदार है तो JSSC CGL परीक्षा रद्द होनी चाहिए। कोई शातिर चोर ने ही इस तरह का क्वेश्चन सेट किया कि एक तरह के प्रश्न रिपीट हो गया।

Sahdevkhap News: गया में कुएं में जहरीली गैस से चार लोगों...

गया के डोभी थाना क्षेत्र में कुएं में जहरीली गैस की चपेट में आने से चार ग्रामीणों की मौत हो गई। दो शव निकाले...

JPSC Scam: पूर्व चेयरमैन एल खियांग्ते ने डेटा कॉपी करने की...

 14वें JPSC फर्जीवाड़ा मामले में पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते पर छापेमारी के बाद डेटा कॉपी करने का आरोप है। CID ने कंप्यूटर और पेन...

Chamoli Tunnel Accident: झारखंड के मजदूर भी फंसे, चमोली में टनल...

 उत्तराखंड के चमोली में विष्णुगाड पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की टनल में हादसे के बाद झारखंड के कई मजदूर फंसे। सीएम हेमंत सोरेन ने धामी...