Irfan Ansari controversial statement : इरफान अंसारी को शर्म आनी चाहिए, मंत्रीमंडल से बाहर किया जाए-शिवराज चौहान

Irfan Ansari controversial statement : Ranchi : कांग्रेस नेता इरफान अंसीरी के सीता सोरेन पर दिये गए विवादित बयान का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इरफान के बयान के बाद झारखंड की राजनीति में बवाल आ गया है। मामले पर अब केंद्रीय मंत्री और झारखंड चुनाव के प्रभारी शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान सामने आया है।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने हेमंत सरकार के मंत्री इरफान अंसारी के बयान पर आलोचना की है। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान इरफान अंसारी को शर्म आनी चाहिए। स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की पत्नी, शिबू सोरेन की बहू और हेमंत सोरेन की भाभी पर ओछी टिप्पणी करने वाले को मंत्रीमंडल से बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए।

Irfan Ansari controversial statement : जामताड़ा सीट से हार के कगार पर हैं इरफान अंसारी-बाबूलाल मरांडी

बता दें कि इरफान अंसारी सीता सोरेन को रिजेक्टेड माल बताया था जिसके बाद से झारखंड की सियासत गर्म हो गई है। मामले में बाबूलाल मरांडी का भी बड़ा बयान सामने आया है। जामताड़ा विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी इरफान अंसारी हार के कगार पर हैं, इसलिए उनके अंदर से बौखलाहट सामने आ रही है। उनके अंदर की छटपटाहट दिखने लगी है। जो व्यक्ति हार के कगार पर होगा वह अनर्गल बयान देगा।

वहीं आगे उन्होंने रविंद्र राय को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद कहा कि मैं प्रदेश अध्यक्ष हूं, चुनाव कार्य में बिजी हूं और खुद भी चुनाव लड़ रहा हूं। ऐसे में पूर्व सांसद रविंद्र राय को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।

रांची से सौरव सिंह की रिपोर्ट—

 

 

Rohini Acharya Unity Formula: रोहिणी आचार्य का तेजस्वी यादव और प्रशांत...

Rohini Acharya Unity Formula, पटना: बिहार की राजनीति में विपक्षी दलों के बीच एकजुटता को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है। राष्ट्रीय जनता...

Bihar IAS Transfer 2026: बिहार में 4 IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियों...

Bihar IAS Transfer 2026, पटना: बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए चार IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। सामान्य...

Giridih Badminton Championship 2026: गिरिडीह में राज्य स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का...

Giridih Badminton Championship 2026: गिरिडीह इंडोर स्टेडियम में गुरुवार को Yonex-Sunrise झारखंड स्टेट सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप सह सेलेक्शन ट्रायल-2026 का शुभारंभ हुआ। गांडेय विधायक...