Mining Lease Case- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को चुनाव आयोग की नोटिस, क्यों नहीं आपके खिलाफ कार्रवाई की जाय?

Mining Lease Case– मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को चुनाव आयोग की नोटिस

Ranchi- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को चुनाव आयोग की नोटिस- खनन पट्टा मामले में हेमंत सोरेन को चुनाव आयोग की

ओर से नोटिस जारी कर दिया गया है, इसके साथ ही झारखंड की राजनीति में कयासों का दौर शुरु हो गया है.

दरअसल चुनाव आयोग ने अपने नोटिस में पूछा है कि मुख्यमंत्री रहते हुए खनन पट्टा लेने के मामले में क्यों न

हीं आपके खिलाफ कार्रवाई की जाए.

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इस मामले को उजागर करने के साथ ही मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की थी,

और इसे लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 9 का उल्लंधन माना था,

लेकिन इसके ठीक उलट झामुमो की ओर से कहा जा रहा है कि यह लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951

की धारा 9 का उल्लंधन का मामला नहीं है.

कई विधि विशेषज्ञों को इस मामले में उद्धृत भी किया गया था.

खुद मुख्यमंत्री ने इस मामले में भाजपा पर तंज कसते हुए कहा था कि आरोप लगाने वाले ही खुद

ही न्यायाधीश बने घुम रहे हैं. समय आने पर इस मामले  में अपना पक्ष रखा जाएगा.

बहरहाल इस नोटिस के साथ ही झारखंड की सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर तो शुरु हो ही गया है,

देखना होगा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ओर से इसका क्या जवाब दिया जाता है.

Jio Games पर आया ‘Cricket 26’, ₹48 से शुरू होगा प्रीमियम...

Cricket 26 Jio Games: क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। अब महंगा गेम खरीदने या गेमिंग कंसोल पर बड़ी रकम खर्च किए बिना...

PMAY-U 2.0 Bihar: ‘सबके लिए आवास’ की राह में बिहार की...

PMAY-U 2.0 Bihar: प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-U) 2.0 के क्रियान्वयन में बेहतर प्रदर्शन के लिए बिहार को दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया...

Giridih Tree Plantation: गिरिडीह में विद्यार्थियों संग नगर आयुक्त ने लगाए...

Giridih Tree Plantation: पांडेयडीह स्थित निजी विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं के...