Jharkhand Shravani Mela 2026: बाबाधाम में VIP Entry पूरी तरह बंद, सभी श्रद्धालुओं के लिए समान दर्शन व्यवस्था

Shravani Mela 2026: झारखंड सरकार ने बाबाधाम और बासुकीनाथ में वीआईपी एंट्री पूरी तरह बंद कर दी है। सभी श्रद्धालु अब एक ही कतार से दर्शन करेंगे। 55 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना।


Jharkhand Shravani Mela 2026 देवघर: वणी मेला 2026 में बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ आने वाले श्रद्धालुओं के लिए झारखंड सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। इस बार किसी भी व्यक्ति को वीआईपी प्रवेश की सुविधा नहीं मिलेगी। मंत्री, अधिकारी, जनप्रतिनिधि या अन्य विशेष श्रेणी के लोगों को भी आम श्रद्धालुओं की तरह कतार में लगकर ही पूजा और जलार्पण करना होगा।

इस संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की अपर मुख्य सचिव एवं गृह सचिव वंदना डाडेल ने बुधवार को सख्त निर्देश जारी किया है। आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि श्रावणी मेले के दौरान किसी भी प्रकार की सिफारिश या अनुरोध के आधार पर वीआईपी एंट्री की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Jharkhand Shravani Mela 2026:सभी श्रद्धालुओं के लिए होगी समान दर्शन व्यवस्था

सरकार का कहना है कि श्रावणी मेले में हर श्रद्धालु को समान सुविधा और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। एक जैसी दर्शन व्यवस्था लागू होने से आम श्रद्धालुओं की परेशानी कम होगी, भीड़ प्रबंधन बेहतर होगा और सभी श्रद्धालु सुगमता से बाबा बैद्यनाथ के दर्शन कर सकेंगे।

सरकार का मानना है कि सावन महीने में लाखों श्रद्धालुओं के एक साथ पहुंचने के कारण विशेष प्रवेश की व्यवस्था भीड़ नियंत्रण में बाधा बनती थी। इस बार समान कतार व्यवस्था से पूरे मेले का संचालन अधिक व्यवस्थित तरीके से किया जा सकेगा।


Key Highlights

  • श्रावणी मेले में इस बार वीआईपी एंट्री पूरी तरह बंद।

  • सभी श्रद्धालुओं के लिए समान कतार और दर्शन व्यवस्था लागू।

  • गृह सचिव वंदना डाडेल ने जारी किया सख्त निर्देश।

  • केंद्र सरकार, सुप्रीम कोर्ट और सभी राज्यों को भेजी गई जानकारी।

  • इस वर्ष 55 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने का अनुमान।


Jharkhand Shravani Mela 2026:केंद्र सरकार और सुप्रीम कोर्ट को भी भेजी गई सूचना

वीआईपी दर्शन को लेकर किसी भी स्तर से सिफारिश न हो, इसके लिए झारखंड सरकार ने यह निर्देश भारत सरकार के कैबिनेट सचिव, सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों एवं प्रशासकों, सुप्रीम कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल तथा देश के सभी हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को भी भेज दिया है।

सरकार ने सभी संबंधित अधिकारियों से अनुरोध किया है कि श्रावणी मेले के दौरान वीआईपी प्रवेश के लिए किसी प्रकार की अनुशंसा या विशेष अनुरोध न भेजा जाए।

Jharkhand Shravani Mela 2026:55 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना

राज्य सरकार के अनुसार इस वर्ष श्रावणी मेले में बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ में 55 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। पिछले वर्ष लगभग 53 लाख श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया था।

श्रावणी मेले का शुभारंभ पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार और ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका सिंह पांडेय ने किया। वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्वयं मेले की व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी कर रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए देवघर और बासुकीनाथ में सुरक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, स्वच्छता, यातायात और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को मजबूत किया गया है।

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...