श्रावणी मेला 2026 के दौरान रेलवे रांची से भागलपुर के लिए दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। जानें परिचालन तिथि, रूट, स्टॉपेज और कोच की पूरी जानकारी।
Shravani Mela Special Train रांची: श्रावणी मेला के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने रांची रेल मंडल से भागलपुर के लिए दो जोड़ी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों के चलने से झारखंड और बिहार के हजारों श्रद्धालुओं को देवघर और सुलतानगंज की यात्रा में बड़ी राहत मिलेगी।
Shravani Mela Special Train:पहली जोड़ी स्पेशल ट्रेन इस रूट से चलेगी
रेलवे के अनुसार रांची से भागलपुर जाने वाली ट्रेन संख्या 08690 का परिचालन 26 जुलाई से 9 सितंबर तक प्रत्येक रविवार और बुधवार को होगा। वहीं भागलपुर से रांची आने वाली ट्रेन संख्या 08689 का परिचालन 27 जुलाई से 10 सितंबर तक प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को किया जाएगा।
यह ट्रेन मुरी, बोकारो स्टील सिटी, हजारीबाग रोड, कोडरमा, किउल और सुलतानगंज होते हुए भागलपुर पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन में कुल 16 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें दो एसएलआरडी, छह सामान्य, सात स्लीपर और एक एसी थ्री टियर कोच शामिल रहेगा।
Key Highlights:
- श्रावणी मेला के लिए रांची से भागलपुर के बीच दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन।
- पहली ट्रेन 26 जुलाई से 9 सितंबर तक रविवार और बुधवार को चलेगी।
- दूसरी ट्रेन 27 जुलाई से 11 सितंबर तक सोमवार और शुक्रवार को संचालित होगी।
- दोनों ट्रेनों के रूट अलग-अलग होंगे, जिससे अधिक श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी।
- बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे का फैसला।
Shravani Mela Special Train:दूसरी जोड़ी ट्रेन बरकाकाना रूट से चलेगी
दूसरी जोड़ी स्पेशल ट्रेन रांची से भागलपुर के बीच ट्रेन संख्या 08646 और भागलपुर से रांची के बीच ट्रेन संख्या 08645 के रूप में संचालित होगी। रांची से यह ट्रेन 27 जुलाई से 11 सितंबर तक प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार चलेगी, जबकि भागलपुर से 28 जुलाई से 12 सितंबर तक प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को रवाना होगी।
इस ट्रेन का रूट बरकाकाना, हजारीबाग टाउन, कोडरमा, किउल और सुलतानगंज होकर रहेगा। इसमें कुल 20 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें दो एसएलआरडी, चार सामान्य, 13 स्लीपर और एक एसी थ्री टियर कोच शामिल होगा।
Shravani Mela Special Train:श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि श्रावणी मेला के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए इन विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। अलग-अलग रूट से ट्रेनों के परिचालन से यात्रियों को सीट उपलब्ध होने की संभावना बढ़ेगी और यात्रा अधिक सुगम होगी।
Highlights


















