Jharkhand Snakebite Policy:सर्पदंश से मृत्यु अधिसूचित रोग, 4 लाख मुआवज़ा का प्रावधान

झारखंड में सर्पदंश से मौत को अधिसूचित रोग घोषित, मृतक के परिजनों को 4 लाख मुआवजा, 2030 तक मौतों में 50% कमी का लक्ष्य।


Jharkhand Snakebite Policy रांची: झारखंड सरकार ने सर्पदंश से होने वाली मौत को अधिसूचित रोग घोषित कर बड़ा फैसला लिया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार अब सर्पदंश से मृत्यु होने पर मृतक के परिजनों को चार लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।

Jharkhand Snakebite Policy: मुआवजा पाने के लिए करना होगा आवेदन

सरकार ने स्पष्ट किया है कि मुआवजा प्राप्त करने के लिए अंचल कार्यालय या जिला आपदा प्रबंधन शाखा में आवेदन करना होगा। इसके लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मृत्यु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और बैंक खाता विवरण जमा करना अनिवार्य होगा। आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पात्रता के आधार पर सहायता राशि दी जाएगी।


Key Highlights

  • सर्पदंश से मौत को झारखंड में अधिसूचित रोग घोषित

  • मृतक के परिजनों को 4 लाख रुपये मुआवजा

  • आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज निर्धारित

  • 2030 तक मौतों में 50% कमी का लक्ष्य

  • एंटी स्नेक वेनम की उपलब्धता अनिवार्य


Jharkhand Snakebite Policy:2030 तक मौतों में 50% कमी का लक्ष्य

यह निर्णय भारत सरकार के नेशनल एक्शन प्लान फॉर प्रिवेंशन एंड कंट्रोल ऑफ स्नेक बाइट एनवेनोमिंग-2030 के तहत लिया गया है। सरकार का लक्ष्य है कि वर्ष 2030 तक सर्पदंश से होने वाली मौतों और विकलांगता में 50 प्रतिशत तक कमी लाई जाए।

Jharkhand Snakebite Policy:ग्रामीण इलाकों में ज्यादा खतरा, जागरूकता पर जोर

झारखंड में मानसून और उमस भरे मौसम के दौरान सर्पदंश की घटनाएं तेजी से बढ़ जाती हैं, खासकर ग्रामीण, जनजातीय और कृषि क्षेत्रों में। कई मामलों में लोग समय पर इलाज के बजाय झाड़-फूंक या पारंपरिक तरीकों का सहारा लेते हैं, जिससे जान का खतरा बढ़ जाता है।

Jharkhand Snakebite Policy:एंटी स्नेक वेनम की उपलब्धता अनिवार्य

सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 से ‘स्नेक बाइट प्रिवेंशन एंड कंट्रोल प्रोग्राम’ लागू किया है। इसके तहत मेडिकल कॉलेजों से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तक एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है, ताकि समय पर इलाज मिल सके।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img