राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए झारखंड टीम की घोषणा

रांची: झारखंड दिव्यांग पुरुष क्रिकेट टीम जो डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट कौंसिल ऑफ़ इंडिया द्वारा आयोजित थर्ड नेशनल फिजिकल डिसेबिलिटी T20 क्रिकेट चैंपियनशिप 2023 उदयपुर में भाग लेगी। प्रतियोगिता 28 सितंबर से 8 अक्टूबर तक राजस्थान के उदयपुर में आयोजित होगी झारखंड टीम की घोषणा कर दी गई। मनीष कुमार के नेतृत्व में झारखंड टीम की 16 सदस्य टीम की घोषणा की गई है।

यह टीम 25 तारीख को झारखंड स्वयं जयंती से दिल्ली और फिर दिल्ली से उदयपुर जाएगी इस प्रतियोगिता में पूरे भारतवर्ष से 24 राज्य की टीम भाग ले रही है यह प्रतियोगिता इसलिए खास है कि इस प्रतियोगिता का ब्रांड एंबेसडर पूर्व भारतीय खिलाड़ी हरभजन सिंह है। इस कंपनी को राजस्थान रॉयल भी जो आईपीएल की एक टीम है वह भी सपोर्ट कर रही है झारखंड टीम बहुत ही मजबूत स्थिति है। अच्छे-अच्छे खिलाड़ी इस बार झारखंड टीम में चयन किए गए हैं। झारखंड दिव्यांग टीम से झारखंड को बहुत उम्मीद है और हम ऐसा उम्मीद करते हैं कि यह टीम प्रतियोगिता जीत कर चैंपियन होगी।

झारखंड की 16 सदस्य टीम में मनीष कुमार (कप्तान), महावीर मोदी (विकेटकीपर ),भोला बऊरी,अमन कुमार, ऋषिकेश चौधरी, संतोष टुडू, गोविंद कुमार सिंह (उप कप्तान ), बब्बन कुमार सिंह, मुदस्सर खान, संदीप कुमार साहू , मोहम्मद जावेद हुसैन, आबिद अंसारी, मोहरनाथ महतो, मुकेश कुमार पांडे शामिल है। टीम के कोच जावेद आलम को बनाया गया है। यह जानकारी डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट एसोसिएशन आफ झारखंड के सचिव आफताब आलम ने दी उन्होंने झारखंड क्रिकेट टीम को शुभकामना भी दी।

रिपोर्टः नीरज कुमार

Ranchi News: रांची में CCTV कैमरे नहीं लगाने पर हाईकोर्ट नाराज,...

झारखंड हाईकोर्ट ने रांची के पुलिस थानों और प्रमुख सड़कों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए जाने पर नाराजगी जताई। गृह सचिव, डीजीपी और एसएसपी...

Ranchi News: IIIT छात्र की खुदकुशी के बाद भड़का आक्रोश, 400...

 रांची के खेलगांव स्थित हॉस्टल में IIIT छात्र आदित्य कुमार की खुदकुशी के बाद 400 छात्रों ने धरना दिया। छात्रों ने हॉस्टल की कुव्यवस्था...

Pension Problem: दस्तावेजों में नाम अलग-अलग होने से वृद्धा परेशान, बैंक...

 झारखंड के डोरंडा पंचायत के बिल्टी गांव की वृद्ध महिला शिवराइत देवी दस्तावेजों में नाम की गड़बड़ी के कारण वृद्धावस्था पेंशन नहीं निकाल पा...