Jharkhand Weather Update: रांची में बढ़ी ठंड, 5–6 December को Cold Wave Alert जारी | Temperature गिरकर 7°C तक पहुंचा

झारखंड में ठंड बढ़ने लगी है। रांची सहित कई जिलों में तापमान 7°C तक पहुंचा। 5–6 दिसंबर को cold wave alert जारी, सरकार ने अलाव की व्यवस्था शुरू की है।


 Jharkhand Weather Update रांची: रांची और आसपास के जिलों में एक बार फिर सर्दी ने दस्तक दे दी है। न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है और बुधवार को रात का तापमान कई जगहों पर 10–11 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। वहीं रांची के कांके और मैक्लुस्कीगंज में यह गिरकर 7 डिग्री तक पहुंच गया, जिससे ठंड का असर और तेज हो गया है।

 Jharkhand Weather Update

मौसम केंद्र रांची के अनुसार 4 दिसंबर से आसमान साफ रहेगा और न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री तक की गिरावट संभव है। विभाग ने 5 और 6 दिसंबर के लिए Cold Wave Alert जारी किया है। इस दौरान रांची का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है।


Key Highlights

  • रांची सहित कई जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट

  • कांके और मैक्लुस्कीगंज में तापमान 7°C तक पहुंचा

  • 5–6 दिसंबर को Cold Wave की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी

  • सरकार ने अलाव व्यवस्था के निर्देश जारी किए

  • 9 दिसंबर तक सुबह कोहरा, तापमान और गिरने की संभावना


 Jharkhand Weather Update: आधे से ज्यादा जिलों में शीतलहर की संभावना

मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनी के अनुसार झारखंड के गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा में 5 और 6 दिसंबर को शीतलहर चलने की संभावना है। इन जिलों में अचानक तापमान गिरने की आशंका जताई गई है।

अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है, हालांकि सुबह के समय 9 दिसंबर तक कोहरा बना रहेगा। इसके बाद मौसम साफ होने की उम्मीद है।

Jharkhand Weather Update: रांची प्रशासन ने की अलाव की व्यवस्था

बढ़ती ठंड और शीतलहर की संभावना को देखते हुए राज्य सरकार के निर्देश पर रांची जिला प्रशासन ने शहर में अलाव की व्यवस्था शुरू कर दी है। उपायुक्त मंजूनाथ भतंत्री ने सभी प्रखंडों में अलाव उपलब्ध कराने को कहा है ताकि असहाय और जरूरतमंद लोगों को राहत मिल सके।

बुधवार को रांची का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 23–24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। डालटनगंज में भी पारा 10 डिग्री से नीचे रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले दो से तीन दिनों में तापमान और तेजी से गिरेगा और ठंड का असर बढ़ेगा।

Saffrn

Trending News

मुख्यमंत्री ने कहा- 10 लाख कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के परिसरों में...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में...

पूर्व MP के मकान पर ड्रग विभाग का छापा, लगभग 25...

गयाजी : गयाजी में नकली और नशीली दवाओं के बड़े कारोबार का खुलासा हुआ है। कोतवाली थाना क्षेत्र के न्यू पीपरपाती मोहल्ले में पूर्व...

अमेरिका-ईरान तनाव का असर, बिहार में ईंधन कीमतों में फिर बढ़ोतरी,...

पटना : बिहार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों...

अनंत सिंह को बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक, Video व...

गोपालगंज : मोकामा से जदयू के बाहुबली विधायक अनंत कुमार सिंह को वायरल वीडियो और आर्म्स एक्ट मामले में बड़ी राहत मिली है। सोमवार...

सुगौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 67.5 लीटर विदेशी शराब के साथ...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के सुगौली थाना पुलिस ने थानाध्यक्ष अनीश सिंह के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर छपवा चौक पर छापेमारी...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img