मुख्यमंत्री ने कहा- 10 लाख कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के परिसरों में सोलर संयंत्र स्थापित करने के लक्ष्य पर तेजी से करें काम

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में ऊर्जा विभाग के सचिव अजय यादव ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विभाग के कार्यों की अद्यतन स्थिति सरकार द्वारा प्रदान की जा रही योजनाओं से उपभोक्ताओं को होने वाले लाभ, प्रधानमंत्री सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना, बीपीएल उपभोक्ताओं हेतु सोलराइजेशन प्लान, जीविका दीदियों हेतु अतिरिक्त प्रोत्साहन योजना, पीएम कुसुम घटक योजना सहित भावी योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने कहा- सरकार द्वारा मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना के अंतर्गत घरेलू उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 125 यूनिट तक निःशुल्क बिजली उपलब्ध कराई जा रही है

बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोगों की सरकार द्वारा मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना के अंतर्गत घरेलू उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 125 यूनिट तक निःशुल्क बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार उन्हें प्रोत्साहित करते हुये अपने घरों पर सोलर प्लेट लगाने के लिये योजना चला रही है ताकि वे सौर ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन सकें। इससे पारम्परिक बिजली पर निर्भरता कम होगी। विद्युत उत्पादन क्षमता को बढ़ाना है। हमलोगों का उद्देश्य है कि हरित एवं स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिले, इसके लिये समग्र योजना पर काम करना होगा। जहां भी सोलर पैनल लगाए गए हैं, उसे मेंटेन रखें। ग्रामीण क्षेत्रों में जीविका सदस्यों को सोलर संयंत्र स्थापित करने हेतु प्रोत्साहित करें। सोलर संयंत्र की कार्यप्रणाली व उसके लाभ के बारे में प्रचार-प्रसार करायें ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में सौर ऊर्जा अपनाने के प्रति लगाव बढ़े।

CM Kutir Jyoti Scheme 1 22Scope News

मुख्यमंत्री ने कहा- प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना पर तेजी से काम करें

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना पर तेजी से काम करें, इसमें अधिक से अधिक घरों को आच्छादित करें। उपभोक्ताओं को सोलर प्लेट स्थापना हेतु प्रेरित करें। कुटीर ज्योति योजना के अंतर्गत 10 लाख कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के परिसरों में सोलर संयंत्र स्थापित करने के लक्ष्य पर तेजी से काम करें। कृषि फीडरों के सोलराइजेशन को बढ़ावा दें। अधिक से अधिक कृषि फीडरों को इसमें शामिल करें, ताकि कृषि कार्य में भी सौर ऊर्जा का अधिक उपयोग हो सके।

CM Kutir Jyoti Scheme 2 22Scope News

CM सम्राट के साथ मंत्री व कई वरीय अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी डॉ. गोपाल सिंह, ऊर्जा विभाग के सचिव अजय यादव, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह और बिहार स्टेट पॉवर जेनेरेशन कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक राहुल कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।

CM Kutir Jyoti Scheme 3 22Scope News

यह भी पढ़े : COMFED के माध्यम से राज्य के पशुपालकों को उन्नत नस्ल के पशु- गाय, भैंस, बकरी उपलब्ध कराने का मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश

Jharkhand Rajya Sabha Result: आखिरकार खत्म हुआ झारखंड राज्यसभा चुनाव का...

Jharkhand Rajya Sabha Result: 2026 के झारखंड राज्यसभा चुनाव के नतीजों ने राज्य की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। वोटिंग के बाद...

भारत-नेपाल सीमा प्रबंधन व सुरक्षा संबंधी विषयों पर उच्च स्तरीय समीक्षा...

पटना : बिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में आज भारत-नेपाल सीमा से जुड़े महत्वपूर्ण सुरक्षा, प्रशासनिक और आर्थिक विषयों पर...

मंत्री विजय सिन्हा बोले- अपराध व भ्रष्टाचार मुक्त बिहार बनाने को...

गयाजी : बिहार सरकार के कृषि मंत्री सह गया जिला के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा मंगलवार को गया शहर स्थित सर्किट हाउस पहुंचे।...