पूर्व MP के मकान पर ड्रग विभाग का छापा, लगभग 25 लाख से अधिक की प्रतिबंधित दवाएं बरामद

गयाजी : गयाजी में नकली और नशीली दवाओं के बड़े कारोबार का खुलासा हुआ है। कोतवाली थाना क्षेत्र के न्यू पीपरपाती मोहल्ले में पूर्व सांसद स्वर्गीय रंजीत सिंह उर्फ रंग सिंह की बिल्डिंग में ड्रग विभाग और पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली दवाएं, नशे की कफ सिरप और नींद की गोलियां बरामद की हैं। पुलिस ने मौके से विकास कुमार मौहरी नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो किराए पर लेकर इस अवैध कारोबार को चला रहा था।

बरामद दवाओं की कीमत 25 लाख रुपए से अधिक है

बताया जा रहा है कि बरामद दवाओं की कीमत 25 लाख रुपए से अधिक है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में इस नेटवर्क के जरिए नशीली दवाओं की सप्लाई की जा रही थी। बाहर से दवाएं मंगाकर यहां गुप्त रूप से स्टॉक किया जाता था और फिर अलग-अलग राज्यों में भेजा जाता था।

Gaya Raid 1 22Scope News

Gaya Raid 2 22Scope News

भारी मात्रा में नशे की दवा, कफ सिरप और नींद की गोलियां जब्त की गई हैं – ड्रग इंस्पेक्टर विजय कुमार

ड्रग इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि भारी मात्रा में नशे की दवा, कफ सिरप और नींद की गोलियां जब्त की गई हैं। फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है और पूरे नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस मामले से जुड़े अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी। इस बड़ी कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल है।

Gaya Raid 3 22Scope News

Gaya Raid 4 22Scope News

यह भी पढ़े : पुलिस एवं ड्रग विभाग ने फतुहा में की छापेमारी, करोड़ों का नकली दवा व रैपर बरामद

आशीष कुमार की रिपोर्ट

JSSC CGL Case: झारखंड हाईकोर्ट ने परीक्षा रद्द करने के फैसले...

JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के राज्य सरकार के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर झारखंड हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा। पेपर लीक...

Pitru Paksha 2026: शनिवार को पितृ पक्ष का समापन, महालया पर...

पितृ पक्ष का समापन शनिवार को होगा। अमावस्या पर तर्पण, श्राद्ध और दान-पुण्य का विशेष महत्व है। महालया के बाद रविवार से शारदीय नवरात्र...

Ranchi Cyber Crime: बुजुर्गों को मदद का झांसा देकर बदलता था...

 रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड स्थित होटल से साइबर ठग नावेद खान गिरफ्तार। पुलिस ने 11 एटीएम कार्ड, चार मोबाइल, पासबुक और फर्जी सिम...