Jharkhand Weather Update 01-06-2024: आज गढ़वा और पलामू में हीट वेव का अलर्ट, कई जिलों में गरज के साथ बारिश की संभावना

रांची : Jharkhand Weather के मिजाज में 1 जून के लिए सबसे अहम Update यह है कि शनिवार को पूरे Jharkhand में मौसम के अलग-अलग मिजाज देखने को मिल सकते हैं। भीषण गरमी की मार झेल रहे लोगों के राहत वाली बात यह है कि राज्य के उत्तर पूर्वी, मध्य एवं दक्षिणी जिलों में कहीं-कहीं आसमानी बिजली कड़कने के साथ गरज के बारिश के हालात देखने को मिल सकते हैं। इसी के उलट गढ़वा और पलामू में हीट वेव का येलो अलर्ट जारी जारी हुआ है। रांची समेत अन्य जिलों के लिए कोई चेतावनी नहीं जारी हुई है। अगले 3-4 दिनों के दौरान दिन के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने का संकेत है।

हीट वेव ने किया परेशान, डाल्टनगंज में 47.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा

Jharkhand Weather विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया है कि पिछले 24 घंटे के दौरान राजधानी रांच समेत चतरा, गुमला, लोहरदगा, बोकारो, रामगढ़, सरायकेला, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम में हीट वेव ने लोगों को खासा परेशान किया तो गढ़वा और पलामू में भीषण हीट वेव ने लोगों को झुलसाने वाली गरमी से असहज कर दिया। इस बीच धनबाद समेत आसपास के इलाकों में गरज के साथ बूंदाबांदी भी हुई। इस दौरान Jharkhand में सबसे गर्म डाल्टनगंज रहा जहां तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि सबसे कूल बोकारो रहा जहां तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस तक गिरा।

Jharkhand में 1 जून का संभावित तापमान एकनजर में

रांची में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापपमान 28 डिग्री सेल्सियस, खूंटी में अधिकतम 39 और न्यूनतम 29, गुमला में अधिकतम 40 और न्यूनतम 28, हजारीबाग में अधिकतम 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस, रामगढ़ में अधिकतम 40 और न्यूनतम 27, बोकारो में अधिकतम 36 और न्यूनतम 27, पलामू में अधिकतम 44 और न्यूनतम 32, लोहरदगा में अधिकतम 41 और न्यूनतम 28, लातेहार में अधिकतम 42 और न्यूनतम 32, गढ़वा में अधिकतम 44 और न्यूनतम 32, चतरा में अधिकतम 41 और न्यूनतम 32, कोडरमा में अधिकतम 36 और न्यूनतम 27,  देवघर में अधिकतम 38 और न्यूनतम 27, धनबाद में अधिकतम 38 और न्यूनतम 27, दुमका में अधिकतम 36 और न्यूनतम 28, गिरिडीह में अधिकतम 35 और न्यूनतम 28, गोड्डा में अधिकतम 36 और न्यूनतम 27, जामताड़ा में अधिकतम 38 और न्यूनतम 28, पाकुड़ में अधिकतम 36 और न्यूनतम 27, साहिबगंज में अधिकतम 36 और न्यूनतम 29, सिमडेगा में अधिकतम 37 और न्यूनतम 28, सरायकेला में अधिकतम 39 और न्यूनतम 30, पूर्वी सिंहभूम में अधिकतम 39 और न्यूनतम 30 एवं पश्चिमी सिंहभूम में अधिकतम 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान है।

Saffrn

Trending News

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: धनबाद से मुंबई के लिए शुरु...

Dhanbad: धनबाद से लोकमान्य तिलक टर्मिनस, मुंबई के लिए नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत हो गई है। सोमवार देर रात 11 बजे यह...

जांच रिपोर्ट के बदले रिश्वत मांगना पड़ा भारी, विजिलेंस के जाल...

मधेपुरा : बिहार के मधेपुरा से भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आ रही है। यहां विजिलेंस टीम ने एक पुलिस अधिकारी...

Sathankulam Custodial Death Case: कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, 9 पुलिसकर्मियों को...

Madurai: मद्रास हाईकोर्ट ने बहुत बड़ा फैसला सुनाया है जिसकी चर्चा अब देशभर में हो रही है। कोर्ट ने 6 साल पगले के एक...

मगध मेडिकल अस्पताल में स्ट्रेचर नहीं मिला तो बीमार दादी को...

गयाजी : गयाजी के सबसे बड़े अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल (ANMMCH) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा...

जमीनी विवाद में कुदाल से हमला, एक की मौत, आधा दर्जन...

मोकामा : मोकामा थाना क्षेत्र के शाहबेगपुर मोहल्ले में जमीनी विवाद में दो परिवार आपस में भिड़ गए और दोनों तरफ से कुदाल से...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img