मगध मेडिकल अस्पताल में स्ट्रेचर नहीं मिला तो बीमार दादी को पोते ने वार्ड से स्कूटी पर बैठाकर लाया बाहर

गयाजी : गयाजी के सबसे बड़े अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल (ANMMCH) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें परिजन एक बुजुर्ग महिला को अस्पताल के वार्ड के अंदर से स्कूटी पर बैठा कर बाहर ले जाते दिख रहे हैं। यह घटना अस्पताल प्रशासन के संवेदनहीनता और संसाधनों की कमी को भी उजागर करती है।

दादी प्यारी देवी को सांस लेने में तकलीफ और हफनी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया था – पोता रितिक रोशन

पोता रितिक रोशन ने बताया कि उन्होंने अपने 67 वर्षीय दादी प्यारी देवी को सांस लेने में तकलीफ और हफनी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया था। रितिक का आरोप है कि अस्पताल में ना तो ढंग से देख-रेख हो रही थी और ना ही साफ-सफाई की व्यवस्था ठीक थी। जब उन्होंने दादी को दूसरे अस्पताल ले जाने के लिए स्ट्रेचर या व्हीलचेयर की मांग की तो कर्मचारियों ने अनुपलब्धता की बात कह कर पल्ला झाड़ लिया।

Gaya Hospital 1 22Scope News

रितिक ने कहा- सरकार सुविधाएं दे रही है लेकिन जमीनी स्तर पर अस्पताल प्रबंधन पूरी तरह भी बिफल है

रितिक ने कहा कि सरकार सुविधाएं दे रही है लेकिन जमीनी स्तर पर अस्पताल प्रबंधन पूरी तरह भी बिफल है। मजबूरन उन्हें अपनी बीमार दादी को स्कूटी पर ही बैठा कर बाहर ले जाना पड़ा। वहीं अब सवाल यह भी उठता है कि ऋतिक अपनी स्कूटी लेकर सीधे वार्ड के अंदर तक पहुंच गए लेकिन किसी भी सुरक्षाकर्मी या अस्पताल कर्मी ने उन्हें रोकने की जरूरत नहीं उठाई।

Gaya Hospital 2 22Scope News

इस मामले का संज्ञान मेरे पास नहीं आया है अभी यह Video वायरल हो रहा है – अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर केके सिन्हा

वहीं इस मामले में अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर केके सिन्हा ने कहा कि इस मामले का संज्ञान मेरे पास नहीं आया है अभी यह वीडियो वायरल हो रहा है। अब इसकी जांच की जाएगी और जो भी इसमें लापरवाही अस्पताल कर्मी के द्वारा बर्ती गई है उस पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल अधीक्षक ने कहा कि हमारे यहां पर्याप्त मात्रा में स्ट्रेचर और व्हीलचेयर मौजूद हैं।

Gaya Hospital 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : सदर अस्पताल में ‘दवा घोटाला’ का शक, स्टॉक में बड़ा खेल, DM के जांच आदेश से मचा हड़कंप

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Bokaro Chas Woman Loot Case: बोकारो में चायपत्ती बेचने के बहाने...

Bokaro Chas Woman Loot Case: चास थाना क्षेत्र में चायपत्ती बेचने के बहाने घर पहुंचे दो संदिग्धों पर एक बुजुर्ग महिला को झांसे में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10वें बर्थडे पर सोशल मीडिया में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अलग ही तरह का जश्न देखने को मिला। कई बड़े...

JPSC JSSC BJP Protest: छात्रों के समर्थन में सड़क पर BJP,...

JPSC JSSC BJP Protest: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली तथा छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की...