Jharkhand Weather Update 26-05-2024: आज गर्जन के साथ हल्की बारिश और वज्रपात की संभावना

रांची : Jharkhand Weather के मिजाज में 26 मई के लिए सबसे अहम Update यह है कि रविवार को पूरे Jharkhand में मौसम का मिजाज बादलों की गतिविधि से मिलाजुला रहेगा। इसके चलते पूरे राज्य में फिलहाल लगातार तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। Jharkhand Weather विभाग के रांची केंद्र के अनुसार, रविवार 26 मई को राज्य के कई हिस्सों में कहीं – कहीं गर्जन, अंधड़ और हल्के दर्जे की बारिश के साथ ही वज्रपात की संभावना है।

Jharkhand Weather विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, 26 मई रविवार को राज्य में अधिकांश हिस्सों में बादलों की गतिविधि बनी रहेगी। इसके चलते राज्य के पूर्वी, दक्षिणी तथा मध्य भागों में गरज के साथ बारिश और बिजली कड़कने की स्थिति बन सकती है। राज्य के कई हिस्सों में 30 से 40 किमी प्रतिघंटा के रफ्तार वाले तेज हवाओं का झोंका बहने का भी अनुमान है। साथ ही कहा गया कि राज्य में अभी अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की उम्मीद नहीं है। उसके बाद इसमें तनिक गिरावट होने का अनुमान है।

सबसे गर्म रहा सराईकेला तो रांची सबसे कूल और जगन्नाथपुर में हुई ज्यादा बारिश

Jharkhand Weather विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया है कि अगले 24 घंटे में राजधानी रांची समेत सभी जिलों में बादलों की गतिविधि बने रहने की संभावना है। साथ ही कहीं – कहीं बारिश भी हो सकती है। पिछले 24 घंटे में राज्य के कई हिस्से में हल्के-मध्यम दर्जे की बारिश हुई है। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश पश्चिमी सिंहभूम के जगन्नाथपुर में 1 मिमी रिकार्ड हुई है। इस दौरान Jharkhand में सबसे गर्म सराईकेला रहा जहां तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि सबसे कूल रांची रहा जहां तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस तक गिरा।

Jharkhand में 26 मई का संभावित तापमान एकनजर में

रांची में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापपमान 25 डिग्री सेल्सियस, खूंटी में अधिकतम 34 और न्यूनतम 26, गुमला में अधिकतम 35 और न्यूनतम 25, हजारीबाग में अधिकतम 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस, रामगढ़ में अधिकतम 35 और न्यूनतम 24, बोकारो में अधिकतम 36 और न्यूनतम 27, पलामू में अधिकतम 40 और न्यूनतम 30, लोहरदगा में अधिकतम 35 और न्यूनतम 25, लातेहार में अधिकतम 38 और न्यूनतम 30, गढ़वा में अधिकतम 40 और न्यूनतम 30, चतरा में अधिकतम 36 और न्यूनतम 27, कोडरमा में अधिकतम 37 और न्यूनतम 26,  देवघर में अधिकतम 36 और न्यूनतम 26, धनबाद में अधिकतम 36 और न्यूनतम 26, दुमका में अधिकतम 36 और न्यूनतम 26, गिरिडीह में अधिकतम 37 और न्यूनतम 26, गोड्डा में अधिकतम 38 और न्यूनतम 27, जामताड़ा में अधिकतम 36 और न्यूनतम 26, पाकुड़ में अधिकतम 38 और न्यूनतम 27, साहिबगंज में अधिकतम 36 और न्यूनतम 27, सिमडेगा में अधिकतम 34 और न्यूनतम 25, सराइकेला में अधिकतम 35 और न्यूनतम 27, पूर्वी सिंहभूम में अधिकतम 35 और न्यूनतम 27 एवं पश्चिमी सिंहभूम में अधिकतम 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान है।

Vehicle Pollution Rule: ज्यादा धुआं छोड़ने पर बाइक-स्कूटर की Power घटेगी,...

ज्यादा धुआं छोड़ने वाली बाइक और स्कूटर की पावर घट सकती है। सरकार और वाहन उद्योग Force Repair सिस्टम पर काम कर रहे हैं,...

Chamber Election 2026-27: चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए 31 अगस्त...

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2026-27 के लिए 31 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। 3 सितंबर तक नाम वापसी और 13 सितंबर को मतदान...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...