Jharkhand Weather Update 29-05-2024: आज गढ़वा, पलामू और चतरा भीषण हीट वेव का अलर्ट, शेष में भी तपेगा सूरज

रांची : Jharkhand Weather के मिजाज में 29 मई के लिए सबसे अहम Update यह है कि बुधवार को पूरे Jharkhand में मौसम का मिजाज शुष्क रहेगा और आसमान के भी साफ रहने का अनुमान है। इसके चलते पूरे राज्य में सूरज की तपिश तेज रहेगी। गढ़वा, पलामू और चतरा के लिए भीषण हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है।

Jharkhand Weather विभाग के रांची केंद्र के अनुसार, बुधवार 29 मई को राज्य के शेष हिस्सों में सूरज की तपिश ज्यादा रहेगी जो जनजीवन को असहज करने वाला होगा। Jharkhand Weather विभाग के रांची केंद्र के बुलेटिन के मुताबिक, राज्य के उत्तर पश्चिमी हिस्से में हीट वेव की स्थिति रह सकती है जबकि शेष हिस्सों में झुलसाने वाली गरमी और उमस की स्थिति रहने का अनुमान है।

सबसे गर्म रहा डाल्टनगंज तो गिरिडीह सबसे कूल और पाकुड़ में हुई ज्यादा बारिश

Jharkhand Weather विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया है कि अगले 24 घंटे में राजधानी रांची समेत सभी जिलों में उमस और झुलसाने वाले तपिश के हालात बनने की संभावना है। साथ ही कुछ जिलों में हीट वेव की भी स्थिति रहेगी। पिछले 24 घंटे में राज्य के कई हिस्से में हल्के-मध्यम दर्जे की बारिश हुई है। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश पाकुड़ में 6.5 मिमी रिकार्ड हुई है। इस दौरान Jharkhand में सबसे गर्म डाल्टनगंज रहा जहां तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि सबसे कूल गिरिडीह रहा जहां तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस तक गिरा।

Jharkhand में 29 मई का संभावित तापमान एकनजर में

रांची में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापपमान 28 डिग्री सेल्सियस, खूंटी में अधिकतम 42 और न्यूनतम 29, गुमला में अधिकतम 43 और न्यूनतम 28, हजारीबाग में अधिकतम 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस, रामगढ़ में अधिकतम 43 और न्यूनतम 27, बोकारो में अधिकतम 44 और न्यूनतम 29, पलामू में अधिकतम 47 और न्यूनतम 30, लोहरदगा में अधिकतम 43 और न्यूनतम 28, लातेहार में अधिकतम 43 और न्यूनतम 30, गढ़वा में अधिकतम 47 और न्यूनतम 30, चतरा में अधिकतम 45 और न्यूनतम 30, कोडरमा में अधिकतम 42 और न्यूनतम 28,  देवघर में अधिकतम 42 और न्यूनतम 29, धनबाद में अधिकतम 42 और न्यूनतम 29, दुमका में अधिकतम 40 और न्यूनतम 28, गिरिडीह में अधिकतम 42 और न्यूनतम 28, गोड्डा में अधिकतम 42 और न्यूनतम 29, जामताड़ा में अधिकतम 42 और न्यूनतम 28, पाकुड़ में अधिकतम 42 और न्यूनतम 29, साहिबगंज में अधिकतम 40 और न्यूनतम 29, सिमडेगा में अधिकतम 42 और न्यूनतम 28, सरायकेला में अधिकतम 44 और न्यूनतम 30, पूर्वी सिंहभूम में अधिकतम 44 और न्यूनतम 30 एवं पश्चिमी सिंहभूम में अधिकतम 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!