चक्रवाती तूफान ‘REMAL’ का असर दिखेगा बिहार में भी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

पटना: बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान REMAL का असर बिहार में भी देखने को मिलेगा। तूफान की वजह से बिहार में मौसम विभाग ने बारिश की आशंका जताई है तथा ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी की है। मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है।

इस दौरान तेज हवा की भी आशंका है। मौसम विभाग ने कुछ जिलों में हलकी मध्यम बारिश की संभावना है जबकि दक्षिण बिहार के कुछ जिलों में तेज बारिश और हवा की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने कटिहार, बांका, पूर्णिया, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, किशनगंज, भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, शिवहर में में तेज बारिश की उम्मीद जताई है। बता दें कि चक्रवाती तूफान रेमल सोमवार को पश्चिम बंगाल के तट से टकरा गई है।

जिसके कारण पश्चिम बंगाल में कई जगहों पर भीषण बर्बादी देखने को मिली है जबकि कुछ जगहों पर छिटपुट असर पड़ा है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. विभाग ने इस दौरान लोगों को खुले में रहने और बेवजह खेतों में जाने से मना किया है। आंधी-पानी की आशंका को देखते हुए फसलों और मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने की सलाह दी गई है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

शिक्षा विभाग ने BENCH-DESK आपूर्ति में गड़बड़ी करने वाले पर करेगी कार्रवाई, दिया जांच का आदेश

पटना से अभिषेक की रिपोर्ट

देखिए बिहार की सियासत से जुड़ी बड़ी खबरें । Bihar News । Political News । News @22scopebihar

REMAL REMAL REMAL
यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Simdega Women Hockey Team: झारखंड स्थापना दिवस हॉकी प्रतियोगिता में सिमडेगा...

Simdega Women Hockey Team: झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर रांची में आयोजित राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में सिमडेगा जिले की महिला हॉकी टीम...

आज का राशिफल और पंचांग 29 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 29 नवंबर 2026 (रविवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा

Abhishek Bharti Arrest: अभिषेक भारती की गिरफ्तारी पर चतरा में उबाल,...

Abhishek Bharti Arrest, चतरा: पत्रकार अभिषेक भारती की गिरफ्तारी के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने चतरा के कचहरी चौक पर प्रदर्शन...