Advertisment

Jharkhand Weather Update 02-05-2024: आज 11 जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट

रांची : Jharkhand Weather के मिजाज में 2 मई के लिए सबसे अहम Update यह है कि गुरूवार 2 मई को 11 जिलों में हीटवेव की स्थिति रहेगी। बोकारो, धनबाद, देवघर, जामतारा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, साहिबगंज, सराइकेल-खरसांवा, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम जिले के लिए हीटवेव का येलो अलर्ट जारी हुआ है। दिन में तपिश की तेजी रहेगी जिससे जनजीवन प्रभावित होने के आसार हैं। इसी कारण दिन में 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक लोगों को घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। बहुत जरूरी होने पर ही सिर, चेहरे और शरीर को पूरी तरह ढंककर बाहर निकलने का सतर्कता संदेश जारी हुआ है।

भारतीय Weather विभाग के रांची केंद्र के मुताबिक, रांची समेत Jharkhand के सभी जिलों में सूरज की तपिश में कोई विशेष बदलाव नहीं होने वाला है।
फाइल फोटो

4 जिलों में आज तपिश 44 डिग्री रहने का अंदेशा, 1 मई को बहरागोड़ा में रहा 47.1 डिग्री तापमान

इसी के साथ भारतीय मौसम विभाग के रांची केंद्र ने 2 मई के लिए भविष्यवाणी की है कि आसमान मुख्य तौर पर साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहेगा। हीटवेव के अलर्ट वाले जिलों में दिन का तापमान भले ही एक डिग्री सेल्सियस अंतर रहने पर भी तपिश उन जिलों में भी आम जनजीवन को खूब झुलसाएगी। गोड्डा, पाकुड़, सराइकेला और पूर्वी सिंहभूम में 2 मई को दिन का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है। भारतीय Weather विभाग के रांची केंद्र के मुताबिक, रांची समेत Jharkhand के सभी जिलों में सूरज की तपिश में कोई विशेष बदलाव नहीं होने वाला है। एक दिन पहले यानी 1 मई को Jharkhand के गोड्डा, सराइकेला, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में गंभीर हीटवेव की स्थिति रही। साथ ही दिन में सबसे ज्यादा तपिश बहरागोड़ा में रही। यहां दिन का तापमान पूरे राज्य में सबसे अधिक 47.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।

Jharkhand में 2 मई को भी हीटवेव वाले जिलों में दिन के 11 बजे अपराह्न 3 बजे तक धूप में बाहर निकलने से बचने की मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी की है।
फाइल फोटो

Jharkhand में 2 मई को दिन का संभावित तापमान एकनजर में

रांची में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापपमान 26 डिग्री सेल्सियस, खूंटी में अधिकतम 39 और न्यूनतम 27, गुमला में अधिकतम 40 और न्यूनतम 26, हजारीबाग में अधिकतम 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस, रामगढ़ में अधिकतम 40 और न्यूनतम 25, बोकारो में अधिकतम 41 और न्यूनतम 25, पलामू में अधिकतम 42 और न्यूनतम 24, लोहरदगा में अधिकतम 40 और न्यूनतम 26, लातेहार में अधिकतम 40 और न्यूनतम 24, गढ़वा में अधिकतम 42 और न्यूनतम 24, चतरा में अधिकतम 42 और न्यूनतम 24, कोडरमा में अधिकतम 41 और न्यूनतम 24,  देवघर मे अधिकतम 42 और न्यूनतम 25, धनबाद में अधिकतम 42 और न्यूनतम 25, दुमका में अधिकतम 42 और न्यूनतम 25, गिरिडीह में अधिकतम 41 और न्यूनतम 25, गोड्डा में अधिकतम 44 और न्यूनतम 26, जामताड़ा में अधिकतम 42 और न्यूनतम 25, पाकुड़ में अधिकतम 44 और न्यूनतम 26, साहिबगंज में अधिकतम 42 और न्यूनतम 26, सिमडेगा में अधिकतम 42 और न्यूनतम 24, सराइकेला में अधिकतम 44 और न्यूनतम 26, पूर्वी सिंहभूम में अधिकतम 44 और न्यूनतम 26 एवं पश्चिमी सिंहभूम में अधिकतम 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान है।

हीटवेव दौरान बचाव के लिए जारी एडवाइजरी

Jharkhand में 2 मई को भी हीटवेव वाले जिलों में दिन के 11 बजे अपराह्न 3 बजे तक धूप में बाहर निकलने से बचने की मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। राज्य में कोल्हान, उत्तरी-छोटानागपुर और संथान प्रमंडल के लोगों को सलाह दी गई है कि हीटवेव के दौरान निर्जलीकरण से बचने को प्यास न लगे होने पर पानी पीते रहने की सलाह दी गई है ताकि शरीर में पानी की मात्रा कम न होने पाए। जरूरी होने पर छाता, तौलिया आदि से शरीर को ऊपरी हिस्से से शरीर का बचाव करते हुए दिन के समय बाहर निकलने की सलाह दी है।

इसके अलावा हल्के रंग के ढीले और छिद्रयुक्त सूती कपडे पहनें। धूप में बाहर जाते समय सुरक्षात्मक चश्मे, छाता / टोपी, जूते या चप्पल का प्रयोग करें।

तापमान अधिक होने पर बाहरी गतिविधियों से बचें। यात्रा करते समय अपने साथ पानी अवश्य रखें।

शराब, चाय, कॉफी और कार्बोनेटेड शीतल पेय के सेवन से बचें क्योंकि इनसे शरीर निर्जलित होता है।

उच्च प्रोटीन वाले भोजन और बासी भोजन से बचें। बुजुर्ग, बच्चे, बीमार और गर्भवती महिला ऐहतियात बरतें क्योंकि हीटवेव में उनके अस्वस्थ होने का खतरा ज्यादा होता है

ओ.आर.एस., घर में बने लस्सी, तोरानी (चावल का पानी), नींबू पानी, छाछ आदि का उपयोग करें जो शरीर को

फिर से हाइड्रेट करने में मदद करता है।

Garhwa Driving License Camp: गढ़वा में घर के पास बना ड्राइविंग...

Garhwa Driving License Camp: शनिवार को गढ़वा के ज़िला परिवहन कार्यालय ने भंडरिया मुख्यालय स्थित पंचायत भवन में पंचायत-स्तर पर ड्राइविंग लाइसेंस (DL) कैंप का...

Jugsalai Sharab Dukaan Virodh: जुगसलाई में शराब दुकान को लेकर बवाल,...

Jugsalai Sharab Dukaan Virodh: जुगसलाई इलाके में स्थानीय लोगों ने मंदिर के सामने शराब की दुकान खोलने का विरोध किया है। उनका तर्क है कि...

Baghmara Bijli Vivad: बाघमारा में बिजली विवाद बना हिंसक, पथराव और...

Baghmara Bijli Vivad: ज़िले के बाघमारा ब्लॉक के बरोरा थाना क्षेत्र में बिजली सप्लाई बहाल करने को लेकर दो गांवों के लोगों के बीच हुआ...