Jharkhand Weather Update 30-05-2024: रांची समेत 14 जिलों में हीट वेव के साथ गर्म रात का येलो अलर्ट

रांची : Jharkhand Weather के मिजाज में 30 मई के लिए सबसे अहम Update यह है कि गुरूवार को पूरे Jharkhand में रांची समेत 14 जिलों में दिन में हीट वेव की भी स्थिति बन सकती है जबकि रात में तापमान बढ़ने का संकेत है। इसके लिए गरम रात का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले 2 दिनों तक दिन के तापमान में कोई खास गिरावट आने का संकेत नहीं है। उसके बाद अगले 3 दिनों में धीरे-धीरे उसमें 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने का अनुमान है।

Jharkhand Weather विभाग के रांची केंद्र के अनुसार, गुरूवार 30 मई को पश्चिमी और मध्य हिस्सों के जिलों में वार्म नाइट (गर्म रात) की स्थिति बनने का अंदेशा है। इसके चलते रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, रामगढ़, बोकारो और धनबाद में वार्म नाइट का येलो अलर्ट जारी हुआ है। यह जनजीवन को असहज करने वाला होगा। Jharkhand Weather विभाग के रांची केंद्र के बुलेटिन के मुताबिक, पश्चिमी, दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य इलाकों में हीट वेव की स्थिति रहेगी।

सबसे गर्म रहा डाल्टनगंज तो चाईबासा सबसे कूल और सुजानी में हुई ज्यादा बारिश

Jharkhand Weather विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया है कि अगले 24 घंटे में राजधानी रांची समेत 14 जिलों में झुलसाने वाली तपिश के हालात बनने का अंदेशा है। साथ ही कुछ स्थानों पर हीट वेव की भी स्थिति रहेगी। पिछले 24 घंटे में राज्य के कई हिस्से में हल्के-मध्यम दर्जे की बारिश हुई है। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश देवघर के सुजानी में 1 मिमी रिकार्ड हुई है। इस दौरान Jharkhand में सबसे गर्म डाल्टनगंज रहा जहां तापमान 47.5 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि सबसे कूल चाईबासा रहा जहां तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस तक गिरा।

Jharkhand में 30 मई का संभावित तापमान एकनजर में

रांची में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापपमान 29 डिग्री सेल्सियस, खूंटी में अधिकतम 42 और न्यूनतम 30, गुमला में अधिकतम 43 और न्यूनतम 29, हजारीबाग में अधिकतम 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस, रामगढ़ में अधिकतम 43 और न्यूनतम 28, बोकारो में अधिकतम 42 और न्यूनतम 28, पलामू में अधिकतम 47 और न्यूनतम 31, लोहरदगा में अधिकतम 43 और न्यूनतम 29, लातेहार में अधिकतम 45 और न्यूनतम 31, गढ़वा में अधिकतम 47 और न्यूनतम 31, चतरा में अधिकतम 47 और न्यूनतम 31, कोडरमा में अधिकतम 46 और न्यूनतम 31,  देवघर में अधिकतम 41 और न्यूनतम 29, धनबाद में अधिकतम 41 और न्यूनतम 29, दुमका में अधिकतम 41 और न्यूनतम 28, गिरिडीह में अधिकतम 43 और न्यूनतम 28, गोड्डा में अधिकतम 43 और न्यूनतम 29, जामताड़ा में अधिकतम 41 और न्यूनतम 28, पाकुड़ में अधिकतम 43 और न्यूनतम 29, साहिबगंज में अधिकतम 41 और न्यूनतम 29, सिमडेगा में अधिकतम 42 और न्यूनतम 29, सरायकेला में अधिकतम 42 और न्यूनतम 31, पूर्वी सिंहभूम में अधिकतम 42 और न्यूनतम 31 एवं पश्चिमी सिंहभूम में अधिकतम 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान है।

Saffrn

Trending News

अभियंताओं के कौशल को उन्नत कर बेहतर जल प्रबंधन के लिए...

Patna: लघु जल संसाधन विभाग के तत्वावधान में मंगलवार को जल भवन, पटना में ‘ग्राउंड वाटर मैनेजमेंट एंड सस्टेनेबल इरिगेशन प्रैक्टिस’ विषय पर राज्य...

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की 13वीं...

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में एक अणे मार्ग स्थित संकल्प सभागार में बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की 13वीं बैठक संपन्न...

मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा- जीवन और भविष्य की खातिर जल...

पटना : जल संरक्षण को लेकर अगर आज काम नहीं किया गया तो आने वाले समय में इसके गंभीर परिणाम देखने को मिलेंगे। तालाब,...

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड में प्रशिक्षण...

Ramgarh: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर आज बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड परिसर में व्यावसायिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा (Occupational Health & Safety) विभाग...

डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालयों में कक्षा-11 में नामांकन की प्रक्रिया...

पटना : अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग से संचालित 46 डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए कक्षा...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img