Advertisment

Jharkhand Weather Update: साइक्लोनिक सर्कुलेशन से झमाझम बारिश, ठनका गिरने से 4 की मौत, कई जिलों में Orange Alert

झारखंड में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से बारिश जारी है। ठनका गिरने से चार लोगों की मौत हुई। रांची समेत कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी।


Jharkhand Weather Update रांची: झारखंड में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से मौसम लगातार बदला हुआ है। बुधवार को राज्य के कई जिलों में दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई। इस दौरान सिमडेगा में सबसे अधिक 57 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। वहीं खूंटी में 43 मिमी, हजारीबाग में 33 मिमी, कोडरमा में 13 मिमी और राजधानी रांची में 12 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है।

Jharkhand Weather Update:ठनका गिरने से चार लोगों की मौत

बारिश के दौरान अलग अलग जिलों में ठनका गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। लातेहार जिले के बारियातू प्रखंड की साल्वे पंचायत के अलखडीहा टोला निवासी किसान बलराम उरांव (40) की वज्रपात की चपेट में आने से जान चली गई।

हजारीबाग जिले के बरकट्ठा प्रखंड की चेचकप्पी पंचायत के चौथा गांव निवासी बसवा देवी (50) की भी ठनका गिरने से मौत हो गई, जबकि दो अन्य महिलाएं झुलसकर घायल हो गईं।

चौपारण के बेलाही गांव में खेत में धान रोपनी के दौरान सबिता देवी (32) की वज्रपात से मौत हो गई। घटना के समय वह अपनी सास मीणा देवी और जेठानी रिंकी देवी के साथ खेत में काम कर रही थीं। दोनों बाल बाल बच गईं।

चौथी घटना हजारीबाग जिले के बड़कागांव प्रखंड की सिकरी पंचायत के जमनीडीह गांव में हुई, जहां झमन महतो (55) की ठनका गिरने से मौत हो गई।


Key Highlights:

  • साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण झारखंड के कई जिलों में लगातार बारिश।

  • ठनका गिरने से लातेहार, हजारीबाग और बड़कागांव में चार लोगों की मौत।

  • सिमडेगा में सबसे अधिक 57 मिमी, खूंटी में 43 मिमी और रांची में 12 मिमी बारिश दर्ज।

  • छह अगस्त को रांची समेत 10 जिलों में वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट और बारिश का येलो अलर्ट।

  • सात और आठ अगस्त तक कई जिलों में बारिश, वज्रपात और तेज हवा चलने की संभावना।


Jharkhand Weather Update:रांची समेत 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार छह अगस्त को रांची, सिमडेगा, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार और पश्चिमी सिंहभूम में वज्रपात के साथ भारी बारिश की संभावना है। इन जिलों के लिए वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, खेत और पेड़ों के नीचे जाने से बचने तथा सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की है।

Jharkhand Weather Update:सात और आठ अगस्त को भी बिगड़ा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सात अगस्त को खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला और रांची के कुछ हिस्सों में भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवा चलने की संभावना है।

आठ अगस्त को रांची, खूंटी और गुमला सहित आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ स्थानों पर वज्रपात की भी आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करने और अनावश्यक रूप से खुले स्थानों में नहीं रहने की सलाह दी है।

Highlights

Bihar Investment News: 51,600 करोड़ के MoU से बदलेगी बिहार की...

बिहार में 51,600 करोड़ रुपये के निवेश के लिए 10 प्रमुख औद्योगिक समूहों के साथ MoU हुआ। स्टील, टेक्सटाइल, न्यूक्लियर एनर्जी और फार्मा सेक्टर...

SC ST Reservation Update: SC में केंद्र का बड़ा बयान, एससी...

SC ST Reservation Update: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि एससी और एसटी में OBC की तरह Creamy Layer लागू नहीं की...

NEET UG Exam Update: CBT Mode और दो चरणों में परीक्षा...

NEET UG Exam Update: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि NEET UG परीक्षा CBT मोड या JEE की तर्ज पर दो चरणों...