Jharkhand Weather Alert: साइक्लोनिक सर्कुलेशन से 17 मई तक बदला रहेगा मौसम, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

झारखंड में 17 मई तक मौसम बदला रहेगा। रांची समेत कई जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी।


Jharkhand Weather Alert रांची: मध्य प्रदेश और हिमालय क्षेत्र से पश्चिम बंगाल की ओर सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर अब झारखंड के मौसम पर साफ दिखने लगा है। मौसम विभाग ने राज्य में 17 मई तक मौसम के बदले रहने की संभावना जताई है। पूर्वाह्न में तेज गर्मी और उमस के बाद दोपहर तथा शाम के समय आंधी, मेघ गर्जन, वज्रपात और बारिश की स्थिति बन सकती है। कई जिलों के लिये ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Jharkhand Weather Alert: साइक्लोनिक सर्कुलेशन से 17 मई तक बदला रहेगा मौसम, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
Jharkhand Weather Alert: साइक्लोनिक सर्कुलेशन से 17 मई तक बदला रहेगा मौसम, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

Jharkhand Weather Alert: 12 मई को रांची समेत 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार 12 मई को रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहेबगंज और पाकुड़ में 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। इसके साथ मेघ गर्जन, वज्रपात और बारिश की भी संभावना जताई गयी है। इन जिलों के लिये ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं पलामू और गढ़वा को छोड़कर राज्य के अन्य जिलों में 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा, गरज और बारिश की चेतावनी जारी करते हुए येलो अलर्ट घोषित किया गया है।


Key Highlights

  • 17 मई तक झारखंड में बदला रहेगा मौसम

  • साइक्लोनिक सर्कुलेशन का दिख रहा असर

  • रांची समेत 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

  • 50 से 60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल सकती है आंधी

  • पूरे राज्य में बारिश और वज्रपात की संभावना


Jharkhand Weather Alert: 13 मई को इन जिलों में तेज आंधी और बारिश की चेतावनी

13 मई को रांची, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, गिरिडीह, देवघर और दुमका में मौसम अधिक खराब रह सकता है। इन जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा, वज्रपात और बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दिन के समय तेज धूप और उमस बनी रहेगी, लेकिन अपराह्न के बाद मौसम अचानक बदल सकता है। लोगों को खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गयी है।

Jharkhand Weather Alert: 14 और 15 मई को पूरे राज्य में असर

14 मई को गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार को छोड़कर राज्य के अधिकांश जिलों में दोपहर बाद बादल छाने, तेज हवा चलने और बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

वहीं 15 मई को पूरे झारखंड में आंधी, बारिश और मेघ गर्जन की संभावना जताई गयी है। इसे देखते हुए पूरे राज्य के लिये येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

Saffrn

Trending News

Farmer Registry Campaign: बिहार के किसानों को मिलेगी Digital Identity, विजय...

 बिहार में 12 मई से फार्मर रजिस्ट्री विशेष अभियान शुरू। कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने कहा, किसानों को डिजिटल पहचान और योजनाओं का सीधा...

Ramgarh Lightning Tragedy: सीएम हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में...

 रामगढ़ के नेमरा गांव में तेज वज्रपात से 26 मवेशियों की दर्दनाक मौत। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव में किसानों पर टूटा आर्थिक...

Ranchi Missing Girl Case: कोकर से लापता 18 माह की मासूम...

 रांची के कोकर इलाके से लापता 18 माह की बच्ची के शव मिलने की आशंका। नाले से बरामद अवशेषों की पहचान के लिए पुलिस...

NEET-UG 2026: पेपर लीक के चलते परीक्षा रद्द, लाखों छात्रों का...

NEET UG 2026 : सपनों पर फिरा पानी, पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द! "सालों की मेहनत, रातों की नींद और आंखों में सजे डॉक्टर बनने के सपने... सब कुछ एक झटके में धुंधला हो गया।"देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा, NEET-UG 2026, को पेपर लीक की पुष्टि के बाद आधिकारिक तौर पर रद्द कर दिया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के इस फैसले ने 24 लाख से अधिक छात्रों को गहरे सदमे में डाल दिया है। एक ओर जहाँ व्यवस्था की शुचिता बचाने के लिए परीक्षा रद्द करना जरूरी था, वहीं दूसरी ओर उन ईमानदार छात्रों के भविष्य पर सवालिया निशान लग गया है जिन्होंने दिन-रात एक कर इस परीक्षा की तैयारी की थी।शिक्षा मंत्रालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों पर कठोर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। लेकिन बड़ा सवाल यही है—आखिर कब तक छात्र सिस्टम की इन कमियों की भेंट चढ़ते रहेंगे?

Election Promise Debate: तमिलनाडु में विजय सरकार ने तुरंत लागू किये...

तमिलनाडु में विजय सरकार ने शपथ के बाद चुनावी वादों पर अमल शुरू किया, जबकि झारखंड में महागठबंधन की सात गारंटियों पर सवाल उठ...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img