Jharkhand Weather Update: उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने बढ़ाई सर्दी, 14 जिलों में पारा 20°C से नीचे

झारखंड में उत्तर-पश्चिमी हवाओं से बढ़ी सर्दी, खूंटी सबसे ठंडा जिला बना। अगले पांच दिन शुष्क मौसम, 8 नवंबर से फिर तापमान गिरेगा।


Jharkhand Weather Update रांची: झारखंड में सर्दी ने दस्तक दे दी है। उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं के असर से न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। राज्य के 14 जिलों का रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। बीते 24 घंटों में तापमान में 4.8 डिग्री तक की गिरावट देखी गई।

खूंटी इस समय झारखंड का सबसे ठंडा जिला बना हुआ है, जहां न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रांची का न्यूनतम तापमान भी 3.2 डिग्री घटकर सामान्य से करीब 1 डिग्री कम पर पहुंच गया।


 Key Highlights

  • उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण झारखंड में सर्दी बढ़ी

  • राज्य के 14 जिलों में रात का तापमान 20°C से नीचे

  • खूंटी सबसे ठंडा जिला, पारा 13.4°C तक पहुंचा

  • रांची में भी 3.2°C की गिरावट, तापमान सामान्य से कम

  • अगले 5 दिनों तक रहेगा शुष्क मौसम, 8 नवंबर से फिर गिरेगा तापमान


Jharkhand Weather Update:

जमशेदपुर में 2.6 डिग्री और डाल्टनगंज में 3.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, दिन के तापमान में मामूली बढ़त देखने को मिली है।

मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अनुसार अगले पांच दिनों तक राज्य का मौसम शुष्क रहेगा। अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद दो दिनों में 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी संभव है।

Jharkhand Weather Update:

इसके बाद 8 नवंबर से एक बार फिर सर्दी तेज होगी। विभाग ने बताया कि सुबह के समय हल्का कोहरा या धुंध रहेगा और दिन में आसमान साफ रहेगा। 10 नवंबर तक मौसम स्थिर रहेगा, इसके बाद धुंध की तीव्रता बढ़ेगी और तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी।

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img