झारखंड के युवक की बिहार में पेड़ से लटका मिला शव, मां ने कहा- महिला से था प्रेम-प्रसंग

बांका : बांका के जयपुर थाना क्षेत्र के महेशबथना गांव स्थित बहियार में एक पेड़ से एक 27 वर्षीय युवक का शव लटका मिला है। युवक की पहचान लोमड़वा गांव झारखंड निवासी अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने प्रेम-प्रसंग में युवक की हत्या कर दिये जाने का आरोप एक महिला व उसके पति पर लगाया है। पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए घटना के बाद जयपुर पुलिस ने भागलपुर से फॉरेंसिक टीम को बुलाया। शव की शिनाख्त पिता सचिन्द्र रजक ने की है।

वहीं मृतक की मां मीनाक्षी देवी ने बताया कि उनका बीए पास कर ग्वालियर के एक ट्रेनिंग कॉलेज से बीएड की परीक्षा देकर 31 दिसंबर को घर लौटा था। मृतक देवघर में जीवन ज्योति लैब में भी काम करता था और बीते रात आठ बजे अपनी मां मीनाक्षी देवी से फोन पर बात किया था कि वह घर आ रहा है। मां ने बताया बेटा मामा घर मोहनपुर निवासी संजय रजक के घर रहता था।

वहीं पर दीपा देवी पति मनोज पोद्दार नामक महिला से प्रेम-प्रसंग था। मृतक के पिता सचिन्द्र रजक के फर्द बयान पर हत्या का मामला थाना जयपुर को दिया गया है। दीपा देवी पति मनोज पोद्दार घर चकरामा जिला देवघर पर लगाया है।जयपूर थाना अध्यक्ष अलोक कुमार ने बताया की परिजन के द्वारा जो लिखित आवेदन दिया जाएगा आवेदन की जांच करके केस दर्ज कर दिया जाएगा।

दीपक कुमार सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Bettiah Police News: बेतिया पुलिस ने बुजुर्गों को कराए मां दुर्गा...

Bettiah Police News: दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच बेतिया पुलिस ने सामाजिक सेवा और मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। वरीय पुलिस अधीक्षक...

Jamui Shooting Death Case: जमुई में प्रेमिका के सामने युवक ने...

Jamui Shooting Death Case: बिहार के जमुई शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले के वार्ड नंबर 12 में रविवार दोपहर एक युवक की गोली लगने से...

Jamui Girl Death News: बेटी की मौत के बाद शव कंधे...

Jamui Girl Death News: दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच बिहार के जमुई जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिकंदरा थाना क्षेत्र...