श्री महाकाल महालोक और महाकालेश्वर मंदिर से जियो 5G सेवा की शुरुआत

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने किया उद्घाटन

श्रद्धालुओं को मुफ्त में मिलेगा 1 जीबी डेटा

उज्जैन : श्री महाकाल महालोक- जियो ने मध्यप्रदेश में महाकालेश्वर मंदिर और

श्री महाकाल महालोक में भगवान शिव को समर्पित करते हुए जिये ट्रू 5जी सेवा की शुरुआत की.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जियो ट्रू 5जी और जिये ट्रू 5जी पावर्ड वाई-फाई सेवा को लॉन्च किया.

श्री महाकाल महालोक: लोगों के जीवन में आएगा क्रांतिकारी बदलाव

जियो ने कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य के क्षेत्र में 5 जी के फायदे बताते हुए जियो कम्युनिटी क्लिनिक

और एआर-वीआर डिवाइस जियो ग्लास का डेमो भी दिया.

इसके जरिए मध्यप्रदेश के लोगों के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव आएगा.

jio 5g1 22Scope News

मील का पत्थर है ये लॉन्च- सीएम

कार्यक्रम के दौरान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर और श्री महाकाल धार्मिक महत्व के स्थल हैं. देश और दुनियाभर से लाखों भक्त भगवान शिव का आशीर्वाद लेने के लिए हर दिन इस मंदिर में आते हैं. मध्यप्रदेश और उसके लोगों के लिए ये लॉन्च एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जो जियो की ट्रू 5जी सेवाओं से अत्यधिक लाभान्वित होंगे.

श्री महाकाल महालोक: इंदौर में भी जियो ट्रू 5 जी सेवाओं की होगी शुरुआत

उन्होंने कहा कि 30 दिन से भी कम समय में जनवरी 2023 के महीने में इंदौर में भी जियो ट्रू 5 जी सेवाओं की शुरुआत हो जाएगी. ट्रू 5 जी के साथ आम आदमी, छात्र, व्यवसायी, आईटी, स्वास्थ्य पेशेवर के साथ कृषि, शिक्षा, चिकित्सा, सूचना प्रौद्योगिकी और विनिर्माण जैसे क्षेत्रों में नए अवसरों और अतिरिक्त रोजगार के साथ बदलाव आएगा. 5जी नागरिकों और सरकार को वास्तविक समय के आधार पर जेड़े रहने में सक्षम बनाएगा और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के लिए सरकारी योजनाओं के कार्यान्वयन और दक्षता में भी सुधार करेगा.

5जी देने के लिए चौबीसों घंटे काम

इस अवसर पर जियो के प्रवक्ता ने कहा, “हमें श्री महाकाल महालोक से जियो ट्रू 5जी सेवाएं शुरू करने का सौभाग्य मिला है, जो अब मध्य प्रदेश का पहला जियो ट्रू 5जी कॉरिडोर है। जल्द ही, ट्रू 5जी नेटवर्क पूरे मध्य प्रदेश में तेजी से फैलेगा। मध्यप्रदेश में जियो इकलौता 5जी नेटवर्क है।इस तकनीक की परिवर्तनकारी ताकत और इसके द्वारा हर नागरिक को प्रदान किए जा सकने वाले लाभ के कारण जियो के इंजीनियर हर भारतीय को ट्रू 5जी देने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं। हम एमपी सरकार के डिजिटलीकरण और इसे आगे बढ़ाने में अपना समर्थन देने के लिए मप्र सरकार के आभारी हैं।”

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: सिजुआ में अहले सुबह फटी धरती, देखते...

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: कोयलांचल क्षेत्र में भू-धंसान की घटनाओं ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। धनबाद जिले के बाघमारा...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: रांची में MS Dhoni के फार्म...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के रांची स्थित फार्म हाउस में मंगलवार को...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा मामले में कोर्ट...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी से जुड़े CID थाना कांड संख्या 16/2026 में अदालत ने अपने पूर्व आदेश...