BSNL को पटखनी दे जियो बना वायर्ड ब्रॉडबैंड का सरताज

नई दिल्ली : ब्रॉडबैंड सेगमेंट में वायरलेस सर्विस के साथ वायर्ड सर्विस में भी रिलायंस जियो की ही सिक्का चल रहा है. ट्राई के हालिया जारी नवंबर 2021 के आंकड़ों के मुताबिक वायर्ड फिक्सड लाइन ब्रॉडबैंड सर्विस में सरकारी कंपनी बीएसएनएल को पटकनी देकर जियो ने नबंर वन की पोजीशन हासिल कर ली है. करीब 43 लाख 40 हजार वायर्ड फिक्सड लाइन ब्रॉडबैंड कनेक्शन्स के साथ जियो पहले, तो लगभग 42 लाख कनेक्शन के साथ बीएसएनएल दूसरे स्थान पर काबिज था. 40 लाख 80 हजार कनेक्शन के साथ भारती एयरटेल ने अपनी तीसरी पोजीशन बरकरार रखी है.

अपने कमर्शियल लॉन्च के मात्र 2 साल के भीतर ही रिलायंस जियो की फाइबर सर्विस ने वायर्ड फिक्सड लाइन सर्विस सेगमेंट में नंबर वन का तमगा हासिल कर लिया है. नवंबर में रिलायंस जियो ने करीब 1 लाख 90 हजार नए फाइबर कनेक्शन दिए. वहीं सेगमेंट की दिग्गज कंपनी बीएसएनएल के ब्रॉडबैंड ग्राहकों में कमी दर्ज की गई। एयरटेल की ग्राहक संख्या में भी करीब 1 लाख का इजाफा दर्ज किया गया.

ट्राई आंकड़ों के मुताबिक नवंबर 2021 में वायरलेस और वायर्ड ब्रॉडबैंड सेगमेंट में रिलायंस जियो की कुल बाजर हिस्सेदारी 54.01 फीसदी जा पहुंची है. एयरटेल 26.21% के साथ दूसरे और वोडाफोन-आइडिया 15.27% के साथ तीसरे नंबर पर बहुत पीछे छूट गई हैं.

कुल मोबाइल ग्राहक संख्या के मामले में भी जियो अव्वल बना हुआ है. 30 नवंबर 2021 को जियो के नेटवर्क से 42 करोड़ 86 लाख से अधिक ग्राहक जुड़े थे. वहीं एयरटेल के पास 35 लाख 52 हजार तो वोडा-आइडिया के पास कुल 26 लाख 71 हजार के करीब ही ग्राहक थे.

जियो फाइबर से जुड़ रहे हैं हर 10 में से 8 नए वायरलाइन ब्राडबैंड ग्राहक

रिलायंस जियो फिर से बना नंबर वन, 4जी डाउनलोड स्पीड में 2 एमबीपीएस का उछाल

वायरलेस सब्सक्राइबर के 35.69 फीसद बाजार पर जियो का कब्जा

Anant Singh Expelled from JDU: अनंत सिंह JDU से 6 साल...

Anant Singh Expelled from JDU: बिहार की राजनीति में जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बड़ा फैसला लेते हुए मोकामा विधायक अनंत सिंह को छह...

Bihar Integrated Manufacturing City: बिहार में 16,500 करोड़ के निवेश की...

Bihar Integrated Manufacturing City: बिहार के औद्योगिक विकास को गति देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गया जिले के बोधगया में बिहार...

Bihar Investment MoU 2026: बिहार में ₹4,092 करोड़ के निवेश प्रस्ताव,...

Bihar Investment MoU 2026: बिहार में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 12 औद्योगिक इकाइयों के साथ कुल ₹4,092 करोड़ के निवेश...