जियो सिनेमा और एमएस धोनी ने टाटा आईपीएल 2024 के लिए किया करार

रांची. एक बार फिर से लौट आया है क्रिकेट का त्यौहार, यानि टाटा आईपीएल की बहार। जहां वर्ष 2024 के शुरुआती सीज़न में टाटा आईपीएल का सभी को बड़ी बेसब्री से इंतजार है। वहीं जियो सिनेमा ने भी एक और रोमांचक संस्करण का वादा निभाते हुए अपना अभियान शुरू किया है। इस अभियान में तीन एड फिल्में शामिल हैं, जिनमें से पहली में एमएस धोनी डबल रोल में हैं। ये तीनों एड फिल्में डिजिटल पर टाटा आईपीएल देखने के चस्के और आनंद को उजागर करती हैं। यह अभियान इस बात से पर्दा उठता है कि आज के दौर में बढ़ती संख्या में भारतीय डिजिटल पर लाइव स्पोर्ट देखने का विकल्प चुन रहे हैं, जिसमें टाटा आईपीएल भी शामिल है। पिछले सीजन में जियो सिनेमा लगभग 449 मिलियन व्यूअर के रिकॉर्ड पर पहुंच गया था।

द स्क्रिप्ट रूम द्वारा परिकल्पित और अर्ली मैन फिल्म्स द्वारा निर्मित इस फिल्म में एमएस धोनी को दादा और पोते के अनोखे डबल रोल में फिल्माया गया है। इसमें दिखाया गया है कि टाटा आईपीएल मैच के दौरान पोता अपने फोन की स्क्रीन से चिपका हुआ है, जबकि दादा भी अपने फोन पर उसी मैच को देखने में तल्लीन हैं। अचानक उन्हें बेचैनी होने लगती है। अस्पताल के रास्ते में एम्बुलेंस में बैठा मेडिकल अटेंडेंट भी अपने फोन पर गेम देखता हुआ नजर आता है, जबकि दादा और पोते भी मजाकिया अंदाज में अपने-अपने फोन पर मैच देखते रहते हैं। कहानी में मोड़ तब आता है, जब दादाजी की गैस घूमती है और उन सभी को एहसास होता है कि बेचैनी महज़ गैस की वजह से हुई थी। तभी मैच में एक सिक्स लगता है, जिससे तीनों खुश हो जाते हैं और फिल्म खत्म हो जाती है। यह एड फिल्म टीवी, डिजिटल, सोशल और प्रिंट मीडिया में दिखाई जाएगी।

जियो सिनेमा के क्रिएटिव मार्केटिंग हेड, शगुन सेडा ने कहा, “यह अभियान दर्शकों द्वारा कंजम्पशन में आये सबसे बड़े परिवर्तनों में से एक को प्रदर्शित करता है, जो प्रतिदिन स्पोर्ट्स को लाइव देखने के लिए लीनियर की बजाय डिजिटल माध्यम की ओर पलायन कर रहे हैं।” अभियान की ‘सब यहां और कहां!’ टैगलाइन इस तथ्य को उजागर करती है कि हर कोई टाटा आईपीएल को डिजिटल पर देखना पसंद करता है।

जियो सिनेमा पहुंच, सामर्थ्य और भाषा की किसी भी बाधा के बिना दुनिया के सबसे बड़े T20 टूर्नामेंट को प्रस्तुत करना जारी रख रहा है। रचनात्मक स्तर पर हमने एमएस धोनी को उनके फैंस के सामने बड़े ही दिलचस्प तरीके से पेश करने की कोशिश करी है, जो उनके एक्शन के दीवाने हैं।”

द स्क्रिप्ट रूम के फाउंडर अय्यप्पन ने कहा, “यह हमारे लिए एक अभियान से बढ़कर है। इसे बड़ी एजेंसी के हेड एक “मैंडेट” कहते हैं। यह मैंडेट कितना जुनून से भरा था, हमें ‘सब यहां, और कहां!’ के मुख्य विचार को समझना था, फिर जियो सिनेमा की टीम के साथ मिलकर कई फिल्मों की स्क्रिप्ट बनानी थी और प्रोडक्शन टीम के साथ मिलकर उसे पूरा करना था। यह बहुत व्यस्त और भावनात्मक संतोष प्रदान करने वाला सफर था।” उन्होंने आगे कहा, “हम जियो सिनेमा टीम को धन्यवाद देते हैं। उन्होंने हमारे ऊपर विश्वास किया और बहुत भाईचारे के साथ काम किया। इससे हमें बहुत ख़ुशी मिली कि उन्होंने हमें सर्वोत्तम रचनात्मक आउटपुट देने की ओर प्रेरित किया। हम इस काम से बेहद खुश हैं और उम्मीद करते हैं कि हर किसी को यह बहुत पसंद आएगा।”

टाटा आईपीएल 2024 दक्षिणी डर्बी के साथ जियो सिनेमा पर शुरू होगा। जिसकी शुरुआत 22 मार्च, 2024 को एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ आमने सामने से होगी। दर्शक इस नए सीज़न को 12 भाषाओं में 4K में मुफ्त में देख सकेंगे। इसमें पहली बार हरियाणवी भाषा को भी शामिल किया गया है। इस बार इनके पिटारे में बहुप्रचारित हीरो कैम सहित मल्टी-कैम विकल्प और जीतो धन धना धन सहित कई और फैंस के लिए सौगात शामिल हैं। दर्शक आईओएस और एंड्रॉयड पर जियो सिनेमा ऐप डाउनलोड करके भी अपने पसंदीदा खेल देख सकते हैं।

Saffrn

Trending News

तापमान में वृद्धि के साथ विभाग सक्रिय, हर घर तक निर्बाध...

Patna: लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी “हर घर नल का जल” योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं आम नागरिकों को निर्बाध शुद्ध...

ग्राम पंचायतों में लगाई गई सोलर स्ट्रीट लाइट्स का नियमित रूप...

Patna: आज दिनांक 13 अप्रैल 2026 को नवीन कुमार सिंह, निदेशक, पंचायती राज विभाग, बिहार की अध्यक्षता में ब्रेडा विभाग द्वारा क्रियान्वित मुख्यमंत्री ग्रामीण...

Bokaro पुलिस का ऑपरेशन सफल,नासिक से बरामद हुई प्रेम प्रसंग में...

Bokaro: Bokaro में प्रेम प्रसंग में घर से भागी युवती को पुलिस ने मुंबई के नासिक से किया बरामद साथ ही आरोपी युवक को...

ग्रामीण सड़कों के गुणवत्ता की होगी सख्त मॉनीटरिंग, 20 योजनाओं की...

Patna: बिहार में ग्रामीण सड़कों और पुलों के निर्माण में उच्च गुणवत्ता बनाए रखने को लेकर ग्रामीण कार्य विभाग ने सोमवार को सख्त निर्देश...

CM Hemant Soren से श्री राम जानकी तपोवन मंदिर नवनिर्माण समिति,...

Ranchi:  CM Hemant Soren से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में श्री राम जानकी तपोवन मंदिर नवनिर्माण समिति, रांची के सदस्यों ने शिष्टाचार मुलाकात की।...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img