जियो फाइनेंस देगा शेयर्स और म्यूचुअल फंड के बदले लोन

Desk. जियो फाइनेंस लिमिटेड (JFL) ने लोन अगेंस्ट सिक्योरिटीज (LAS) के क्षेत्र में कदम रख दिया है। डीमैट अकाउंट में रखी सिक्योरिटीज जैसे की शेयर और म्यूचुअल फंड को गिरवी रखकर ग्राहक लोन ले सकेंगे और वह भी बिना उन्हें बेचे। कंपनी का दावा है कि यह प्रक्रिया पूरी तरह से डिजिटल, सुरक्षित और OTP-आधारित है। जियो फाइनेंस ऐप के माध्यम से मात्र 10 मिनट में एक करोड़ रुपये तक का लोन लिया जा सकेगा। बताते चलें कि जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड की NBFC (नॉन बैंकिग फाइनेंशियल कंपनी) शाखा है जियो फाइनेंस लिमिटेड (JFL)।

कंपनी इसे डिजिटल-फर्स्ट वित्तीय सेवा के लिए वन-स्टॉप डेस्टिनेशन बता रही है। इसे ग्राहकों की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें लोन अगेंस्ट शेयर्स और लोन अगेंस्ट म्यूचुअल फ़ंड्स जैसी सेवाएं शामिल हैं। लोन के लिए ब्याज दरें ग्राहक के पर्सनल रिस्क प्रोफाइल के अनुरूप होंगी। कंपनी ने इन्हें काफी कम रखने की कोशिश की है, ब्याज दरें 9.99% से शुरू होंगी। ये लोन अधिकतम तीन साल तक की अवधि के लिए होंगे और इनमें कोई फोरक्लोजर शुल्क नहीं लगेगा।

जियो फाइनेंस लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और सीईओ कुसल रॉय ने कहा, “लोन अगेंस्ट सिक्योरिटीज का लॉन्च हमारी व्यापक डिजिटल रणनीति का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य ग्राहकों के वित्तीय सेवाओं तक पहुंच के तरीके को बदलना है। यह लॉन्च वित्तीय सेवाओं को अधिक सुलभ, तेज और ग्राहक-केंद्रित बनाने के हमारे मिशन में एक महत्वपूर्ण कदम है।”

जियो फाइनेंस ऐप के माध्यम से लोन अगेंस्ट सिक्योरिटीज के साथ होम लोन, लोन अगेंस्ट प्रोपर्टी और कॉर्पोरेट फाइनेंसिंग भी की जा सकती है। इसके अलावा जियो फाइनेंस ऐप वित्तीय सेवाओं की एक व्यापक श्रृंखला प्रदान करता है, जैसे कि यूपीआई पेमेंट, मनी ट्रांस्फर, बचत खाते, डिजिटल सोना, बीमा और निवेश पोर्टफोलियो ट्रैकिंग आदि।

JAC 9th 11th Special Exam Result 2026: जैक 9वीं और 11वीं...

JAC 9th 11th Special Exam Result 2026, रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कक्षा 9वीं और 11वीं की विशेष परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी...

ED Raid GST Fraud: बोगस बिलिंग और फर्जी कंपनियों का नेटवर्क!...

ED Raid GST Fraud, : सैकड़ों करोड़ रुपये के कथित जीएसटी फर्जीवाड़े और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कार्रवाई...

BSL ED Residence Protest: ‘किसी कीमत पर आवास नहीं छोड़ेंगे’, BSL...

BSL ED Residence Protest, बोकारो: बोकारो स्टील प्लांट (BSL) के सेक्टर-12 स्थित आवासों को खाली कराने के मुद्दे पर विवाद बढ़ता जा रहा है।...