जियो फाइबर से जुड़ रहे हैं हर 10 में से 8 नए वायरलाइन ब्राडबैंड ग्राहक

New delhi– वायरलाइन ब्राडबैंड सेगमेंट में जियो फाइबर ने धमाल मचा रखा है.

कंपनी के मुताबिक नए ग्राहकों में से करीब 80 फीसदी ग्राहक जियो फाइबर से जुड़ रहे हैं.

जियो फाइबर, वायरलाइन ब्राडबैंड सेगमेंट में नंबर वन की पोजीशन पर कायम है.

ट्राई के आंकड़े भी इस बात की पुष्टि करते हैं.

•      जियो नेटवर्क पर प्रति महीने 20.8 जीबी डेटा इस्तेमाल कर रहा है हर ग्राहक

•      एयरटेल और वीआई की डेटा खपत मिला कर भी जियो की डेटा खपत से कम है

•      वॉयस कॉलिंग प्रति माह प्रति ग्राहक 1000 मिनट के पार

वायरलैस ब्राडबैंड सर्विस में भी 53 फीसदी मार्किट शेयर के साथ जियो टॉप पर बनी हुई है.

डेटा खपत के मामले में भी जियो कोसो आगे है। जियो के पास 60 फीसदी ‘डेटा ट्रैफिक मार्केट शेयर’ है,

जो एयरटेल और वीआई की कुल जमा खपत से भी अधिक है.

जियो नेटवर्क पर ग्राहक प्रति महीने औसतन 20.8 जीबी डेटा इस्तेमाल कर रहे हैं.

वहीं प्रति ग्राहक प्रति महीने वॉयस कॉलिंग ने भी 1000 मिनट से अधिक का आंकड़ा छू लिया है.  

तिमाही रिजल्ट बताते हैं कि रिलायंस जियो का प्रति यूजर प्रति माह रेवेन्यू भी 175.7 रु के स्तर पर जा पहुंचा है.

रिलायंस जियो इंफोकॉम का वित्तिय वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही का स्टैंडअलोन शुद्ध लाभ सालाना आधार पर करीब 24 प्रतिशत बढ़कर 4,335 करोड़ रुपये हो गया है.

BSNL को पटखनी दे जियो बना वायर्ड ब्रॉडबैंड का सरताज

Jharkhand High Court: बिना अनुमति दूसरी शादी करने वाले कर्मचारी की...

 झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि पहली पत्नी के रहते बिना सरकारी अनुमति दूसरी शादी करने वाले कर्मचारी की दूसरी पत्नी अनुकंपा नियुक्ति का दावा...

Jamshedpur Voter List: जमशेदपुर वोटर लिस्ट में तीन अफगानी नागरिकों के...

झारखंड के जमशेदपुर में SIR के दौरान वोटर लिस्ट में तीन अफगानिस्तानी नागरिकों के नाम मिले। पासपोर्ट जांच में विदेशी नागरिकता की पुष्टि...

Ranchi Railway Safety: लोदमा में WILD, 9 सेक्शन में HABD से...

रांची रेल मंडल में ट्रेनों की संरक्षा बढ़ाने के लिए लोदमा में WILD लगाया जा रहा है। HABD नौ सेक्शन में पहले से चालू...