पुणे में जियो ट्रू 5G की सेवाएं शुरू, यूजर्स को मिलेगा अनलिमिटेड डेटा

जियो वेलकम ऑफर के तहत यूजर्स को मिलेगा अनलिमिटेड 5G डेटा और 1Gbps+ की स्पीड

मुंबई : पुणे में जियो ट्रू 5G- जियो ने पुणेवासियों के लिए आज जियो ट्रू 5जी की सेवाएं शुरू करने का ऐलान करते हुए 1Gbps की स्पीड के साथ अनलिमिटेड 5जी डेटा की शुरुआत की है. जियो ने शहर में में ट्रू 5जी की बीटा सर्विस शुरू कर दी है. जिसके अंतर्गत शहर के अधिकांश हिस्सों में स्टैंडअलोन ट्रू 5जी नेटवर्क उपलब्ध करवाया है, ताकि जियो के ग्राहक अच्छी कवरेज और अत्याधुनिक जियो 5जी नेटवर्क का आनंद उठा सकें.

पुणे में जियो ट्रू 5G: बड़ी संख्या में ग्राहकों ने करवाया पंजीकरण

इस मौके पर जियो के प्रवक्ता ने कहा कि “ जियो ट्रू 5जी की सेवाएं 12 शहरों में शुरू होने के बाद बड़ी संख्या में ग्राहकों ने जियो वेल्कम ऑफर में पंजीकरण करवाया है, इनके अनुभव और फीडबैक से दुनिया के सबसे आधुनिक 5जी नेटवर्क को तैयार करने में सहयोग मिल रहा है.

jio 5g2 22Scope News

अनुमान के अनुरुप ही जियो ट्रू 5जी नेटवर्क पर पहले से जियो के 4जी नेटवर्क से कई गुना ज्यादा डेटा खपत हो रही है. डेटा एक्सपीरिएंस की स्पीड और लेटेंसी के आंकड़े दर्शाते हैं कि लोगों को नाममात्र लेटेंसी के साथ लगभग 500 से 1Gbps की डेटा रफ्तार मिल रहा है, ऐसी तेज रफ्तार के आंकड़ों से स्पष्ट है कि ट्रू 5जी नेटवर्क जीवन के हर क्षेत्र में इस्तेमाल होने की क्षमता रखता है.

पुणे में जियो ट्रू 5G: ओटोमोबाइल और मैन्यूफैक्चरिंग में पुणे का बड़ा स्थान

पुणे में छात्रों की बड़ी संख्या है और यह देश के IT हब के तौर पर भी जाना जाता है, ओटोमोबाइल और मैन्यूफैक्चरिंग में भी पुणे का बड़ा स्थान है. जियो ट्रू 5जी पुणेवासियों के लिए सही में गेमचेंजर साबित हो सकता है. 23 नवंबर से शुरू हुआ जियो वेलकम ऑफर पुणे के सभी जियो यूजर्स को बिना किसी अतिरिक्त खर्च के अनलिमिटेड डेटा के साथ 1जीबीपीएस की तक की स्पीड अनुभव करने के लिए आमंत्रित कर रहा है.

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...