जियोफाइनेंस ऐप ने लॉन्च किया नया फीचर : अब सभी निवेश और बैंक खातों की ट्रैकिंग एक ही जगह

DESK: जियोफाइनेंस ने अपने ग्राहकों के लिए मनी मैनेजमेंट को पहले से अधिक आसान बना दिया है। कंपनी ने अपने ऐप में एक नया फीचर लॉन्च किया है, जो उपयोगकर्ताओं को सभी बैंक खातों, म्यूचुअल फंड और शेयर बाजार से जुड़े निवेश को एक ही प्लेटफॉर्म पर लिंक कर ट्रैक करने की सुविधा देता है।

इससे अलग-अलग ऐप्स पर लॉगिन करने की जरूरत खत्म हो जाएगी और पूरी वित्तीय स्थिति एक स्क्रीन पर उपलब्ध होगी। ऐप अब कैश फ्लो, खर्चों और निवेश प्रदर्शन का रियल-टाइम विश्लेषण भी प्रदान करता है। साथ ही एआई आधारित स्मार्ट सुझावों के जरिए उपयोगकर्ता बेहतर वित्तीय निर्णय ले सकेंगे।

जियोफाइनेंस ऐप में जोड़े गए तीन प्रमुख फीचर्स:

1. यूनिफाइड फाइनेंशियल डैशबोर्ड

अब जियोफाइनेंस के सभी लोन और डिपॉज़िट के साथ बाहरी बैंक खाते और निवेश भी एक जगह रियल-टाइम में दिखाई देंगे। इससे यूजर अपनी पूरी वित्तीय स्थिति को एक नजर में समझ पाएंगे।

2. कंप्रीहेंसिव एसेट ट्रैकिंग

इस फीचर में बैंक खाते (CASA), म्यूचुअल फंड, इक्विटी और ETFs को लिंक कर उनका बैलेंस, परफॉर्मेंस और खर्च का विश्लेषण किया जा सकता है। जल्द ही फिक्स्ड और रिकरिंग डिपॉज़िट भी इसमें शामिल किए जाएंगे।

3. डेटा-ड्रिवन स्मार्ट गाइडेंस

एआई आधारित इनसाइट्स और सुझाव उपयोगकर्ताओं को उनके वित्तीय फैसले स्मार्ट तरीके से लेने में मदद करते हैं।

जियो फाइनेंस प्लेटफॉर्म एंड सर्विस लिमिटेड के सीईओ सुरभे एस. शर्मा ने कहा कि यह फीचर भारत में वित्तीय पारदर्शिता और सरलता को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उनका कहना है कि कंपनी करोड़ों भारतीयों को सशक्त बनाने के लिए ऐप की क्षमताओं को निरंतर बढ़ाती रहेगी।

जियोफाइनेंस ऐप में ‘Track your Finances’ टैब के माध्यम से कुछ आसान चरणों में पर्सनल फाइनेंशियल डैशबोर्ड तैयार किया जा सकता है। जियो फाइनेंस प्लेटफॉर्म एंड सर्विस लिमिटेड, जो Jio Financial Services Limited की सहायक कंपनी है, इस ऐप का संचालन करती है।

 

 

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. प्रणब मुखर्जी: भारत के सर्वप्रिय ‘प्रणब दा’ की...

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. प्रणब मुखर्जी : 31 अगस्त 2020 को भारत ने अपना एक महान सपूत, कुशल राजनीतिज्ञ और दूरदर्शी राजनेता खो दिया था।...

प्रिंसेस डायना: दिल की रानी से लेकर पेरिस की उस खौफनाक...

1 जुलाई 1961 को इंग्लैंड के सैंड्रिंघम में जन्मी डायना फ्रांसेस स्पेंसर (प्रिंसेस डायना) का शुरुआती जीवन ब्रिटिश कुलीन वर्ग के बीच बीता। वे...

बाढ़ में चार मजदूरों की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप; बिहार...

पटना का बाढ़ शराब कांड — शराबबंदी के नाम पर सामाजिक त्रासदी, प्रशासनिक विफलता और सियासी जवाबदेही 1. घटना की जमीनी सच्चाई और जांच...