Giridih शहरी क्षेत्र में जेएलकेएम प्रत्याशी नवीन आनंद ने चलाया जनसंर्पक अभियान

Giridih : विधानसभा चुनाव को लेकर अब सभी प्रत्याशी जोर-शोर से प्रचार-प्रसार में जूट गए है। सुबह से लेकर देर रात तक जनता से मिलने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के प्रत्याशी नवीन आनंद ने शहरी क्षेत्र में जनसंर्पक अभियान चलाया।

Giridih : लोगो से मिलकर उनकी समस्याओं से हुए अवगत

इस दौरान उन्होंने शहर के वार्ड नंबर 19 से 24 तक के अंतर्गत आने वाले मुहल्ले का भ्रमण किया और लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं से अवगत होने के साथ ही गिरिडीह के विकास के लिए समर्थन मांगा। इस दौरान उन्होंने आने वाले 20 नवंबर को लोकतंत्र के महापर्व में भाग लेने के साथ ही उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि गिरिडीह सहित पूरा झारखंड आज विकास से कोसो दूर है। झारखंड के 24 साल पूरे होने के बाद भी जिस प्रकार से राज्य का विकास होना चाहिए वह नही हुआ है। स्थानीय लोग आज भी मूलभुत सुविधाओं से वंचित है। उन्होंने कहा कि झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष जयराम महतो के नेतृत्व में भी झारखंड का विकास संभव है।

NTA New Rules 2027: जेईई मेन आवेदन में लाइव फोटो अनिवार्य,...

NTA वर्ष 2027 से प्रवेश परीक्षाओं की आवेदन प्रक्रिया में बदलाव की तैयारी कर रहा है। जेईई मेन में लाइव फोटो, आधार सत्यापन, फिंगरप्रिंट...

JPSC Scam: चचेरे भाई को पास कराने के लिए 20 लाख...

 JPSC भर्ती धांधली मामले में CID जांच के दौरान चचेरे भाई को पास कराने के लिए 20 लाख की कथित डील और पूर्व चेयरमैन...

JPSC Scam: पतंजलि IAS एकेडमी के संचालक संजीत कुमार को झटका,...

 झारखंड में JPSC भर्ती परीक्षा धांधली मामले में पतंजलि IAS एकेडमी के संचालक संजीत कुमार की नियमित जमानत याचिका खारिज। CID के अनुसार, 119...