Giridih : गिरिडीह विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी निर्भय कुमार शाहाबादी ने शहरी क्षेत्र में चलाया जनसंपर्क अभियान

Giridih : गिरिडीह विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी निर्भय कुमार शाहाबादी ने गिरिडीह विधानसभा के शहरी क्षेत्र में आज बुधवार को जनसंपर्क अभियान चलाया। जनसंपर्क के दौरान पचंबा हाई स्कूल, मोहनपुर हरिजन बस्ती, शिव मुहल्ला, हुट्टी बाजार, हुट्टी बाजार रविदास मुहल्ला, धरियाडीह, बड़ा चौक, कोल्डीहा-20 न., झिगंरी मुहल्ला, बक्सीडीह, पेशरा बहियार, भण्डारीडीह, कमरशाली, चैताडीह आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क कर वहां के स्थानीय जनता से अपने लिए वोट करने की अपील की।

जनसंपर्क के दौरान हुट्टी बाजार, झिगंरी मुहल्ला में स्थानीय महिलाओं द्वारा भाजपा प्रत्याशी निर्भय कुमार शाहबादी का जोरदार स्वागत किया।

मौके पर गिरिडीह विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी निर्भय कुमार शाहाबादी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं के सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया है साथ ही महिलाओं को अपने घर परिवार चलाने में सुविधा हो इसके लिए आवास ,फ्री राशन,5 लाख की राशि तक सभी सदस्यों के लिए फ्री चिकित्सा सुविधा मिले इसके लिए आयुष्मान कार्ड आदि कई योजनाएं चल रही है। उन्होंने आगे कहा कि झारखंड की माता बहनों के लिए इस बार गो गो दीदी योजना को लाया गया है जिसके तहत सरकार बनते है महिलाओं के बैंक खाते में महीने के प्रत्येक 11 तारीख को 2100 रुपए चूल्हे चौके आदि में सहायता हेतु भेजे जाएंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की योजनाओं में मोदी जी गारंटी होती है और वो पूरी की जाती है। वही इंडिया गठबंधन झूठ के सहारे सत्ता में आने के बाद इनकी वायदे भी झूठी ही निकलती है। कहा कि हेमंत सरकार ने सत्ता में आने के लिए जो वायदे किए थे उसमें से एक भी पूरा नहीं है। इस बार उनके झूठी वायदे पर से जनता का विश्वास उठ चुका है जनता मोदी जी की गारंटी के साथ है।

इस दौरान जनसम्पर्क कार्यक्रम में भाजपा नेता दिनेश यादव, ओम प्रकाश सिंह, अंजय यादव, राजू पोद्दार, बिनोद केशरी, अजीत साव(सोनू), उज्जवल गुप्ता, विशाल गुप्ता, राजेश जयसवाल, दीपक साव, उज्जवल साव, सिंकु सिन्हा, नीलू सिन्हा, संजीत सिंह, चंद्रदेव यादव, पवन शर्मा, बृजेश चौधरी ,शशि सिन्हा ,शंकर पांडे समेत कई लोग उपस्थित रहे।

India Post GDS Recruitment 2026: 25 हजार से ज्यादा पदों पर...

 India Post ने GDS भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। 25 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती होगी। 10वीं पास उम्मीदवार 2 से...

Bank Strike: पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर बैंककर्मियों...

रांची में यूएफबीयू के आह्वान पर बैंककर्मियों ने प्रदर्शन किया। पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर 11 सितंबर से आंदोलन की चेतावनी...

Jharkhand High Court: बोकारो की लापता नाबालिग की तलाश अब CBI...

 बोकारो से 2020 में लापता 14 वर्षीय नाबालिग की तलाश अब सीबीआई करेगी। झारखंड हाईकोर्ट ने अंतरराज्यीय सुराग और डिजिटल ट्रेल के चलते जांच...