Giridih : मुफ्फसिल क्षेत्र में गिरिडीह विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी निर्भय कुमार शाहबादी ने चलाया जनसंपर्क अभियान

Giridih : भारतीय जनता पार्टी गिरिडीह विधानसभा प्रत्याशी निर्भय कुमार शाहाबादी ने गिरिडीह विधानसभा के पूर्वी भाग मुफ़स्सिल क्षेत्र में आज मंगलवार को जनसंपर्क अभियान चलाया। जनसंपर्क के दौरान हरसिंगरायडीह राय टोला, हरसिंग रायडीह रजक टोला, हरसिंगरायडीह हरिजन टोला, भोरंडीहा, अजीडीह, उदनाबाद , कोलमारा, बरमसिया, जाम्बाद पानी टंकी , जाम्बाद हरिजन टोला , विश्वासडीह, तुरूकडीहा, गादी श्रीरामपुर , देवानटोला , बग जोबरा, पुरना नगर, राजेंद्र नगर आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क कर वहां के स्थानीय जनता से अपने लिए वोट करने की अपील की।

जनसंपर्क के दौरान उदनाबाद में मधु कुमारी के नेतृत्व में दर्जनों महिलाओं ने भाजपा का दामन थामा। मौके पर गिरिडीह विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी निर्भय कुमार शाहाबादी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं के सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया है साथ ही महिलाओं को अपने घर परिवार चलाने में सुविधा हो इसके लिए आवास ,फ्री राशन,5 लाख की राशि तक सभी सदस्यों के लिए फ्री चिकित्सा सुविधा मिले इसके लिए आयुष्मान कार्ड आदि कई योजनाएं चल रही है।

Giridih : बीजेपी की सरकार बनते ही 11 तारीख को 2100 रुपए मिलेगा

jkyu 22Scope News

उन्होंने आगे कहा कि झारखंड की माता बहनों के लिए इस बार गो गो दीदी योजना को लाया गया है जिसके तहत सरकार बनते है महिलाओं के बैंक खाते में महीने के प्रत्येक 11 तारीख को 2100 रुपए चूल्हे चौके आदि में सहायता हेतु भेजे जाएंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की योजनाओं में मोदी जी गारंटी होती है और वो पूरी की जाती है। वही इंडिया गठबंधन झूठ के सहारे सत्ता में आने के बाद इनकी वायदे भी झूठी ही निकलती है।

कहा कि हेमंत सरकार ने सत्ता में आने के लिए जो वायदे किए थे उसमें से एक भी पूरा नहीं है। इस बार उनके झूठी वायदे पर से जनता का विश्वास उठ चुका है। जनता मोदी जी की गारंटी के साथ है। इस दौरान जनसम्पर्क कार्यक्रम में भाजपा नेता अनूप सिन्हा,सीताराम वर्मा,दीपक पंडित महिला मोर्चा की जिलाध्यक संगीता सेठ ,सौरभ सिन्हा, मधु कुमारी समेत कई लोग शामिल रहे।

गिरिडीह से नमन नवनीत की रिपोर्ट—

Saffrn

Trending News

Jharkhand Rajya Sabha Election: दूसरी सीट पर माले की दावेदारी से...

झारखंड राज्यसभा चुनाव से पहले महागठबंधन में दूसरी सीट को लेकर खींचतान तेज हो गई है। भाकपा-माले ने अपनी दावेदारी पेश की है, जबकि...

Ranchi Missing Case: मां-बेटी के लापता होने से सनसनी, वीडियो कॉल...

 रांची के धुर्वा क्षेत्र से मां और बेटी के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों को वीडियो कॉल कर तीन लाख रुपये...

Jharkhand Teacher Recruitment Update: हाईस्कूल शिक्षक नियुक्ति 2016 मामले में सरकार...

झारखंड हाईस्कूल शिक्षक नियुक्ति 2016 मामले की जांच कर रहे फैक्ट फाइंडिंग कमीशन ने सरकार के प्रस्तुत डाटा को अधूरा बताया। अगली सुनवाई 27...

Jharkhand B.Ed Entrance Exam 2026: आज होगी प्रवेश परीक्षा, 13,600 सीटों...

झारखंड बीएड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 2026 आज आयोजित होगी। 136 कॉलेजों की 13,600 सीटों के लिए 45 हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में...

CUET UG 2026 Exam Update: तकनीकी गड़बड़ी से प्रभावित हुई परीक्षा,...

CUET UG 2026 परीक्षा के दौरान टीसीएस सर्वर में तकनीकी खराबी से कई केंद्रों पर परीक्षा प्रभावित हुई। 3,765 अभ्यर्थियों को दोबारा परीक्षा का...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img