पीएम मोदी के झारखंड दौरे की सफलता जेएमएम और कांग्रेस को पच नहीं रही हैः आदित्य साहू

रांचीः बीजेपी के राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने आज प्रेस कॅान्फ्रेंस किया। इसमें आदित्य साहू ने कहा कि प्रदेश भारतीय जनता पार्टी राज्य की जनता,विशेषकर आदिवासी समाज के प्रति आभार प्रकट करती है जिन्होंने लाखों की संख्या में खूंटी पहुंचकर प्रधानमंत्री जी के संबोधन को सुना। भाजपा रांची की सम्मानित जनता का बहनों का,युवाओं का भी आभार प्रकट करती है जिन्होंने रात 11बजे इतनी ठंड में सड़कों पर घंटों तक खड़े होकर मोदी जी का स्वागत और अभिनंदन किया। श्री साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली पर पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित कर जनजातिये गौरव दिवस के उत्साह में इसकी महत्ता में चार चांद लगा दिए।

आजादी के 76वर्षों के इतिहास में नरेंद्र मोदी जी पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली पर पहुंचकर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता, प्रदेश का जनजाति समूह उनके इस सम्मान को कभी भूल नहीं पाएगा। आने वाली पीढ़ियां उसे युगों तक याद करेगी। आगे उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती, राज्य स्थापना दिवस और जनजातिये गौरव दिवस के अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा की धरती से देश के जनजातीय समाज को 24हजार करोड़ की पीएम जन मन जनजाति न्याय महाअभियान का शुभारंभ किया।

ये भी पढ़ें- अपराधियों द्वारा मंदिरों को नुकसान पहुँचाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण : शिल्पी नेहा तिर्की

पीएम ने झारखंड के लिए 7200 करोड़ का शिलान्यास किया

यह अभियान उन लाखों आदिवासी परिवारों के लिए है जिनपर अभी तक ध्यान नहीं दिया गया। ये वैसा जनजाति समूह है जो विकास की मुख्यधारा से अब तक नहीं जुड़े। झारखंड के लिए 7200 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास हुआ। किसान सम्मान निधि के तहत 15वीं किस्त के रूप में 18हजार करोड़ रुपए किसानों के खाते में भेजे गए। कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की धरती से विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत हुई। उन्होंने कहा कि आईआईएम रांची को नया भवन मिला, आईआईटी आईएसएम धनबाद को नया छात्रावास मिला। बोकारो में पेट्रोलियम ऑयल डिपो मिला। हटिया पकरा सेक्शन, तलगरिया बोकारो सेक्शन और जरंगडीह पतरातु सेक्शन पर डबल रेल लाइन का सौगात मिला।

श्री साहू ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जयंती, राज्य स्थापना दिवस, राष्ट्रीय जनजातिय गौरव दिवस, भाई दूज, सोहराई जैसे उत्सवों के अवसर पर प्रधानमंत्री जी के हाथों से इतना बड़ा उपहार पाकर झारखंड की जनता,आदिवासी समाज खुशियां मना रहा है, लोगों में उत्साह है, लेकिन राज्य की जनता को ठगने वाले,जल, जंगल, जमीन की लूट मचाने वाले कांग्रेस, झामुमो के नेता हताश और निराश हैं। उन्हें कार्यक्रम की सफलता पच नहीं रही है इसलिए उल्टी सीधी बातें,अनर्गल असंवैधानिक बातें कर रहे हैं। इनसे राज्य की जनता अच्छे सोच की उम्मीद भी नहीं कर पाती। इनकी नीति नियत को जनता समझ चुकी है।

ये भी पढ़ें- राज्यपाल से मिला भाजपा का प्रतिनिधिमंडल, ऐतिहासिक प्राचीन धरोहरों को संरक्षित करने की ओर कराया ध्यान आकृष्ट

झारखंड की जनता पर हो रहे अत्याचार पर हेमंत सोरेन चुप क्यों है

इन्हें अपने खिसकते जनाधार को लेकर चिंता सताने लगी है। रात की नींद और दिन में चैन खत्म हो गया है। आगे उन्होंने कहा कि जिसने राज्य के आंदोलन को बेचा खरीदा हो उनसे झारखंड के विकास की उम्मीद करना बेमानी है।
राज्य की भोली-भाली जनता इनके झूठे वादों में एक बार फंस चुकी है लेकिन कहा जाता है काठ की हांडी को आग पर बार-बार नहीं चढ़ाया जा सकता। ये आदिवासियों के नाम पर केवल अपना और अपने परिवार की चिंता करते है। राज्य की खनिज संपदा ,बालू पत्थर सब दलालों बिचौलियों से लूटवा रहे हैं।

सांसद ने कहा कि राज्य में विदेशी शक्तियां आदिवासियों को उनके धर्म, संस्कृति से काटकर धर्मांतरित करा रही है लेकिन हेमंत सरकार को उसकी कोई चिंता नहीं है। बांग्लादेशी घुसपैठियों से पूरे राज्य की डेमोग्राफी बदल रही है। सरकार के सहयोग से घुसपैठिए राज्य में आधार कार्ड,राशन कार्ड बनवा रहे हैं। आदिवासियों का हक छीन रहे हैं, लेकिन हेमंत सरकार मौन है। आदिवासी बहन-बेटियों की हत्या हो रही है, दुष्कर्म हो रहे है, टुकड़ों में काटा जा रहा है, लेकिन सरकार मौन है। आदिवासी समाज के होनहार युवक युवतियों की हत्या हो रही सरकार चुप है। आगे कहा कि कांग्रेस झामुमो को राज्य का विकास, जनजातियों, दलितों, पिछड़ों और वंचितों का विकास अच्छा नहीं लगता। ये उन्हें मुख्य धारा से काटकर रखना चाहते है।

ये भी पढ़ें- मुड़मा में मूर्ति तोड़फोड़ मामले के बाद आया बंधु तिर्की का बयान…

 

Jharkhand Weather: झारखंड के 4 जिलों में Yellow Alert, अगले 3...

 झारखंड के दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में अगले 1 से 3 घंटे में गरज, वज्रपात और बारिश का Yellow Alert जारी किया गया...

Janmashtami 2026: CM सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, सुख-समृद्धि...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बिहार और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सामाजिक समरसता, प्रेम और उत्साह की कामना की।Janmashtami 2026 पटना:...

Traffic Challan Ranchi: रांची में Traffic Police का Special Drive, एक...

 रांची में यातायात पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के उल्लंघन पर विशेष अभियान चलाकर 3874 चालान काटे। बिना हेलमेट के 1919 और नो पार्किंग...