जुबली पार्क गेट और सड़क खोलने की जेएमएम ने किया मांग, कहा- नहीं खुला तो करेंगे जोरदार आंदोलन

जमशेदपुर : जुबली पार्क गेट और सड़क खोलने की राजनीति गरमा गई है। एक तरफ जहां भाजपा महानगर ने बंद रखने का समर्थन किया है वहीं जेएमएम इसके विरोध में जमकर प्रदर्शन किया है। जुबली पार्क का मुख्य गेट और सड़क को खोलने की मांग किया है। इसको लेकर जेएमएम ने उपायुक्त को पत्र सौंपकर अविलंब यातायात बहाल करने की मांग की है। जेएमएम ने टाटा स्टील को आगाह करते हुए कहा कि अगर अविलंब सड़क और पार्क नहीं खोला गया तो जोरदार आंदोलन करेंगे।

बता दें कि दो साल पहले कोरोना शुरू होते ही जुबली पार्क का मुख्य गेट और सड़क बंद कर दिया गया था। जिसके कारण कदमा, सोनारी और बिष्टुपुर के लोगों को काफी परेशानियां होती है।

हालांकि उपायुक्त ने पार्क और सड़क खोलने का आदेश दिया, लेकिन टाटा प्रबंधन जिला प्रशासन की बात मानने को तैयार नहीं है। अभी तक जुस्को ने ना तो सड़क खोली है और ना ही पार्क पूरी तरह खोला है।

Rohtas Development Schemes: रोहतास में CM सम्राट चौधरी का बड़ा प्लान,...

Rohtas Development Schemes: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को रोहतास जिले में 400 करोड़ रुपये से अधिक की विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास...

Gayaji Pitru Paksha AI: गयाजी में पितृपक्ष मेले का अनोखा संगम,...

Gayaji Pitru Paksha AI: विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला अब अंतिम सप्ताह में पहुंच गया है। देश के अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालु अपने दिवंगत पूर्वजों...

Samrat Chaudhary Yuva Samvad: बिहार में 10 एयरपोर्ट से लेकर 2030...

Samrat Chaudhary Yuva Samvad: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को रोहतास जिले के जमुहार, डेहरी ऑन-सोन स्थित नारायण मेडिकल एवं कॉलेज परिसर में ‘वडनगर-वाराणसी...