जेएमएम नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने 2000 के नोटबंदी पर कसा तंज, कहा- 500 के नोट भी हो सकते हैं बंद

रांचीः जेएमएम नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने 2000 के नोटबंदी पर कसा तंज – जेएमएम नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने 2000 के नोटबंदी पर तंज कसते हुए कहा कि 2016 को रात 8 बजे एक बड़ा आर्थिक आतंकी हमला हुआ था. नोटबंदी  2 लाख से अधिक छोटे बड़े उद्योग पर बड़ा हमला था. जिससे करोड़ो लोगों के रोजगार पर असर पड़ा था. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में 500 के नोट भी बंद हो सकते हैं. 100 रुपए और 200 रुपए के नोट भी बंद हो सकते हैं.

चुनाव को देखते हुए लिया गया निर्णय

2000 रुपये के नोट बैन का फैसला आने वाले 4 राज्यों के चुनाव को देखते हुए लिया गया है. कर्नाटक चुनाव में हर तरकीब लगाने के बाद भी नहीं जीत पाई बीजेपी. तब यह निर्णय लिया गया. नोटबंदी को केंद्र सरकार धंधा बना लेंगे.केंद्र सरकार चाहे तो 150 रुपए और 75 रुपये के नोट आएंगे.

भ्रष्टाचार की बातों पर आती है हंसी

जेएमएम नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने 2000 के नोटबंदी पर कसा तंज

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और आतंकवाद का हवाला देते हुए 500 और 1000 रुपए के नोट को बंद कर दिया गया था. उसमें भी सर्टेन टाइम और राशि दी गयी थी. पूरे देश में गदर मच गया था. भ्रष्टाचार की गंगोत्री बीजेपी अगर भ्रष्टाचार की बात करती है तो, उसपर हंसी आती है. अगर 500 और 1000 रुपये के नोट से भ्रष्टाचार हो रहा था, तो क्या 2000 के नोट से भ्रष्टाचार बंद हो गया था.

जेएमएम नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने 2000 के नोटबंदी पर कसा तंज – 2000 रुपये का नोट बैन से कालाधन पर हमला

सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि हारवर्ड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक हमारे प्रधानमंत्री देश को संबोधित करते हुए कहा रहे थे कि 2000 रुपये के नोट बैन करने से कालाधन पर हमला होगा. अब आरबीआई भी कह रहा है. विदेश दौरे के दौरान दिए बयान पर वित्त मंत्री का एक भी बयान नहीं आया है.

जेएमएम नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने 2000 के नोटबंदी पर कसा तंज – सबकुछ बेचने के बाद अब टकसाल बेचेंगे

सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि बंगाल में रिलायंस का टकसाल है. जहां 100 रुपए और 200 सौ रुपए के नोट छपते हैं. आने वाले दिनों में अम्बानी का भी टकसाल खुलने वाला है. अब सम्प्रदायिक आतंकवाद, धार्मिक आतंकवाद, प्रांतीय आतंकवाद के लिए देश को तैयार रहना होगा.

झारखंड मे कैसे प्रवेश कर रहे हैं बांग्लादेशी घुसपैठिए : हाईकोर्ट

IAS छवि रंजन की रिमांड अवधि चार दिन और बढ़ी

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजधानी पटना में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: दुर्गा पूजा पंडालों में स्वच्छता अभियान...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए विशेष अभियान...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली-छठ पर बिहार आने वालों को...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली और छठ महापर्व पर घर लौटने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों...