Advertisment

जेएमएम नेता के बेटे पर धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर

बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर

गिरिडीह : झारखंड मुक्ति मोर्चा सह झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के नेता तेजलाल मंडल के बेटे प्रवीण मंडल पर शनिवार की रात उनके पैतृक गांव बदडीहा स्थित आवास पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया। अपराधियों ने प्रवीण के सिर और पेट पर धारदार हथियार से वार किया, जिसमें वह बुरी तरह से जख्मी हो गए।

जख्मी हालत में युवक को इलाज के लिए नवजीवन नर्सिंग होम लाया गया। यहां से उसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया है। इस बीच जानकारी मिलने के बाद जेएमएम नेता संजय सिंह, अजित पप्पू, शहनवाज अंसारी समेत कई वर्कर नर्सिंग होम पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

हालांकि प्रवीण पर हुए जानलेवा हमले का कारण फ़िलहाल स्पष्ट नहीं हुआ है। बताया जाता है कि तेजलाल मंडल का पुराना मकान गपई में है वहीं नया मकान वहां से कुछ दूर स्थित बदडीहा में है।

तेजलाल का पुत्र प्रवीण नए मकान में खाना खाने के बाद सोने के लिए पुराने घर गया था। वे दरवाजा खोल ही रहे थे कि पीछे से चार लोगों ने उन पर हमला कर दिया। धारदार हथियार से हाथ, सिर, अंगुली पर प्रहार किया।

हमले का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है। इधर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और इस मामले में हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Bankipur By Election 2026: एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में उतरे मंत्री...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंत्री श्रवण कुमार ने एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। जनसभा को संबोधित कर...

School Enrollment Campaign: बिहार के 171 प्रखंडों में शिक्षा से जुड़ीं...

बिहार के 19 जिलों के 171 प्रखंडों में पंचायत प्रतिनिधियों, जीविका दीदियों और सीथ्री के प्रयास से स्कूल छोड़ चुकी बालिकाएं फिर शिक्षा की...

Waste Management Success: मधुबनी के सुखेत पंचायत का मॉडल बना मिसाल,...

मधुबनी के सुखेत पंचायत ने गोबर और जैविक कचरे से वर्मी कंपोस्ट बनाकर स्वच्छता, रोजगार और आय का नया मॉडल विकसित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र...