Advertisment

जेएमएम महिला मोर्चा बाघमारा कमिटी ने जरूरतमंदों के बीच बांटे कम्बल

धनबाद/बाघमारा : धनबाद/बाघमारा : झारखंड राज्य की हेमन्त सरकार अपनी कार्यकाल के दो वर्ष पूरे कर लिए हैं. जिसको लेकर जेएमएम महिला मोर्चा बाघमारा कमिटी ने लोगों के बीच जाकर सरकार द्वारा आमजनों के लिए किए गए कार्यों की जानकारी साझा की. बाघमारा के फुलारीटांड़ पँचायत में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान ठंढ के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर लगभग 50 जरूरतमंदों के बीच कम्बल वितरण किये गए. जिसमे आधे दर्जन दिव्यांग भी लाभान्वित हुए. साथ ही राज्य सरकार द्वारा धरातल पर उतारे गए कई महत्वाकांक्षी योजनाओं और उनसे लाभ पाने की जानकारी भी दी गयी. वहीँ सभी लोगों से यह भी आग्रह किया गया कि किसी कारणवश अबतक योजनाओं के लाभ से वंचित हैं. वैसे लोग जेएमएम महिला मोर्चा के सदस्यों से सम्पर्क करें,उनतक लाभ पहुँचाने का प्रयास किया जाएगा.

रिपोर्ट : सूरज

Bihar Sports News: हॉकी स्टार सावन कुमार को खेल मंत्री ने...

बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने अंडर 18 हॉकी एशिया कप के स्टार गोलकीपर सावन कुमार को सम्मानित किया। मंत्री ने कहा कि...

Bihar News: घायल BDO से मिले मंत्री श्रवण कुमार, अस्पताल पहुंचकर...

बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने सारण जिले के दो घायल बीडीओ से पटना के अस्पतालों में मुलाकात की। दोनों अधिकारी 25...

Misir Besra arrested: 1 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार,...

Misir Besra arrested: झारखंड पुलिस को नक्सल-विरोधी अभियानों में बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षा बलों ने धनबाद ज़िले से शीर्ष माओवादी नेता मिसिर बेसरा को...