पांच लोकसभा क्षेत्र से झामुमो के संभावित उम्मीदवार……..

पांच लोकसभा क्षेत्र से झामुमो के संभावित उम्मीदवार........

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) बाहर से दल में आने वाले को प्रत्याशी बनाने की पक्ष में नहीं है।

मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने भी वरीय नेताओं को इस आशय का संदेश भेजा है। जल्द ही प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी। सभावित प्रत्याशियों में राजमहल से मौजूदा सांसद विजय हांसदा उतारे जाएंगे।

वरिष्ठ विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी को दुमका, टुंडी के विधायक मथुरा प्रसाद महतो को गिरिडीह, खरसावां के विधायक दशरथ गगराई को सिंहभूम और पूर्व सांसद स्वर्गीय सुनील महतो की बेटी स्नेहा महतो को जमशेदपुर से चुनाव में उतार सकता है।

हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन करेंगी हजारीबाग से चुनावी आगाज, झामुमो कार्यकर्ताओं में कैसे भरेंगी जोश

Share with family and friends: