जमुई से Live : नीतीश ने एक बार फिर कहा- अब कहीं नहीं जाएंगे

जमुई : लोकसभा चुनाव-2024 का बिगुल बज चुका है। देश की सभी पार्टियां चुनावी रंग में जुट गई है। दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया भी चल रही है। आज उसकी आखिरी तारीख है। इस बीच सभी पार्टियों के नेताओं ताबड़तोड़ चुनावी रैली भी कर रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी आज बिहार के जमुई में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे हैं। इनके साथ मंच पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार, दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और हम के संरक्षक व पूर्व सीएम जीतनराम मांझी सहित एनडीए के तमाम बड़े नेता मौजूद हैं। साथ ही इस रैली में भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद हैं।

जमुई के संबोधन में सीएम नीतीश कुमार ने फिर एक बार कहा कि अब कहीं नहीं जाएंगे। जमुई की चुनावी जनसभा में नीतीश कुमार कुमार ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी का अभिनंदन करता हूं, वो सबसे पहले यहां पधारे हैं। आपने जो काम किया है वो बहुत किया है। जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने का काम किया है, ये कोई नहीं भूलेगा। बिहार में शुरू से हम लोगों ने मिलकर काम किया। कितना बढ़िया काम किया। जब हम लोग आए उस समय कोई शाम में घर से नहीं निकल पाता था। बीच में कुछ दिन के लिए हम उधर चले गए थे। इसलिए वे लोग मेरे ही काम को अपना बताते हैं। अब हम इधर आ गए हैं। कभी कहीं नहीं जाएंगे। 2005 तक बिहार में हिंदू-मुस्लिम होता था। जब से हमलोग आए हैं, कोई हिंदू-मुस्लिम नहीं हुआ।

सीएम नीतीश कुमार ने जमुई में कहा कि वो ( राजद) लोग झूठा बोलते हैं, हम लोगों के काम को अपना बताते हैं, इसलिए हमने उनका साथ छोड़ दिया, अब हम (NDA)साथ हैं, अब कभी इधर-उधर नहीं होंगे।

यह भी पढ़े : PM मोदी की रैली में शामिल होने के लिए निकले CM नीतीश व सम्राट

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

Bokaro Crime: बोकारो में 7 साल के बच्चे से दरिंदगी पर...

Bokaro Crime: बोकारो में सात वर्षीय बच्चे के साथ कथित दरिंदगी की घटना को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कड़ा रुख अपनाया...

Jamshedpur Police Mock Drill: गोलमुरी पुलिस सेंटर में दिखी हाई-टेक तैयारी,...

Jamshedpur Police Mock Drill: पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने गोलमुरी पुलिस सेंटर में दंगा-रोधी मॉक ड्रिल (अभ्यास) आयोजित किया। इसका मकसद कानून-व्यवस्था बनाए रखना और किसी...

2 संदिग्ध का पाकिस्तानी कनेक्शन! पुलिस ने टेरर एक्ट में किया...

सीतामढ़ी : सीतामढ़ी के गाढ़ा थाना पुलिस ने देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त दो संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। जिसका पाकिस्तान के आतंकी संगठनों...