मोतिहारी : मोतिहारी नगर थाना पुलिस ने हार्पिक कंपनी के अधिकारियों के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए नकली हार्पिक बेचने वाले एक दुकानदार को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में भारी मात्रा में नकली हार्पिक बरामद किया गया है। यह छापेमारी नगर थाना क्षेत्र के हेनरी बाजार स्थित गौरव कॉस्मेटिक श्रृंगार दुकान में की गई। नगर थाना थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हेनरी बाजार और बलुआ इलाके में नकली हार्पिक की बिक्री की जा रही है।
सूचना की पुष्टि के बाद हार्पिक कंपनी के प्रतिनिधियों को साथ लेकर एक विशेष टीम का गठन किया गया और छापेमारी की गई
सूचना की पुष्टि के बाद हार्पिक कंपनी के प्रतिनिधियों को साथ लेकर एक विशेष टीम का गठन किया गया और छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान गौरव कॉस्मेटिक श्रृंगार दुकान से बड़ी संख्या में नकली हार्पिक बरामद किया गया। इसके साथ ही पुलिस ने बलुआ स्थित रितेश कुमार के श्रृंगार दुकान की भी जांच की, जहां नकली उत्पाद बेचे जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस का कहना है कि बरामद नकली हार्पिक असली उत्पाद की तरह पैक किया गया था, जिससे आम उपभोक्ता आसानी से धोखा खा सकते थे।

इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है – SHO राजीव रंजन
थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि नकली हार्पिक की सप्लाई कहां से की जा रही थी और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से नकली सामान बेचने वालों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध सामान की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

यह भी पढ़े : विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, दहेज के लिए गला घोंट कर हत्या…
सोहराब आलम की रिपोर्ट
Highlights


