JPC का बिहार दौरा टला, कल होनी थी पटना में बैठक

पटना: वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर जेपीसी की एक टीम मंगलवार को बिहार पहुंचने वाली थी। बुधवार को पटना में जेपीसी की बैठक होनी थी लेकिन अचानक जेपीसी अध्ययन टीम का यह दौरा रद्द कर दिया गया है। जेपीसी का बिहार दौरा किस कारण से रद्द हुई है अभी इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। अब जेपीसी की अगले दौरा और बैठक की जानकारी बाद में साझा की जाएगी। माना जा रहा है कि बुधवार को दो राज्यों में विधानसभा चुनाव और कई राज्यों में उप चुनाव है इसी वजह से जेपीसी का दौरा रद्द किया गया है।

बता दें कि बुधवार को पटना में जेपीसी वक्फ संशोधन विधेयक पर सुन्नी -शिया वक्फ बोर्ड, अल्पसंख्या विभाग, विधि विभाग, बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के साथ चर्चा करने वाली थी। माना यह भी जा रहा है कि लोकसभा के शीतकालीन सत्र में यह विधेयक पारित कराया जा सकता है। वहीं आपको बता दें कि बिहार में शिया और सुन्नी वक्फ बोर्ड के चेयरमैन ने वक्फ संशोधन विधेयक का विरोध किया था और उन्होंने कहा था कि यह बिल आने के बाद देश में लॉ एंड ऑर्डर की समस्या खड़ी हो सकती है। सुन्नी वक्फ बोर्ड के चेयरमैन सह जदयू नेता इरशादुल्लाह ने कहा कि जेपीसी की जब भी बैठक होगी हम अपनी बात मजबूती से रखेंगे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Tejashwi चले केजरीवाल की राह या सताने लगा हार का डर, बिहार में कितना सफल होगा तेजस्वी का…
JPC JPC JPC

JPC

Highlights

Saffrn

Trending News

मुख्यमंत्री ने कहा- SC/ST के छात्र-छात्राओं के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित 'संवाद सभागार में जनजातीय गरिमा उत्सव 2026 के अंतर्गत 'बिरसा लिब्स इन न्यू भारत'...

डोभी-चतरा मार्ग पर डाक पार्सल से 2 करोड़ गांजा बरामद, 2...

गयाजी : गयाजी जिले के शेरघाटी अनुमंडल के बहेरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए...

केवटी के BDO के ठिकानों पर EOU की छापेमारी, आय से...

दरभंगा : दरभंगा जिले के केवटी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) चंद्र मोहन पासवान के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के...

महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाश करीब 2 लाख की...

कटिहार : कटिहार जिले में चेन स्नेचिंग की एक और घटना सामने आई है। नगर थाना क्षेत्र के कुलीपाड़ा मोड़ के पास बाइक सवार...

निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान 3 माह की गर्भवती...

मोतिहारी : मोतिहारी के बिजधरी थाना क्षेत्र स्थित एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान तीन माह की गर्भवती महिला की मौत हो...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img