जेपीएससी 11वीं से 13वीं मुख्य परीक्षा का रिजल्ट लंबित, अभ्यर्थियों का आयोग कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन

रांची:जेपीएससी द्वारा 11वीं से 13वीं राज्य सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का परिणाम अब तक जारी नहीं किए जाने से नाराज़ अभ्यर्थियों ने शुक्रवार को आयोग कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थी कार्यालय के बाहर जुटे रहे और नारेबाजी करते हुए जल्द से जल्द परिणाम जारी करने की मांग की।

प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने आयोग के तत्कालीन अध्यक्ष और सदस्यों पर तालमेल की कमी का आरोप लगाते हुए कहा कि इसी कारण से परिणाम जारी करने में अनावश्यक देरी हो रही है। अभ्यर्थियों ने तीनों वर्तमान सदस्यों को भी इसके लिए जिम्मेदार ठहराया और तत्काल बातचीत की मांग की। हालांकि, आयोग अध्यक्ष अवकाश पर हैं और बाकी अधिकारी व सदस्य प्रदर्शनकारियों से मिलने को तैयार नहीं हुए।

मौके पर मौजूद दंडाधिकारी ने आयोग के एक सदस्य से बात करने के बाद जानकारी दी कि एक माह के भीतर मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। लेकिन इस आश्वासन से नाराज़ अभ्यर्थियों ने ज्ञापन सौंपते हुए तीन दिन में रिजल्ट जारी करने की मांग दोहराई।

अभ्यर्थियों का कहना है कि मुख्य परीक्षा का आयोजन 22 से 24 जून 2024 के बीच हुआ था और इसकी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन भी पूरा हो चुका है। इसके बावजूद आठ महीने बीत जाने के बाद भी परिणाम की घोषणा नहीं हुई है। नियमानुसार यह रिजल्ट अगस्त 2024 तक घोषित हो जाना चाहिए था। इस परीक्षा के माध्यम से कुल 342 रिक्त पदों पर नियुक्ति होनी है।

अब देखना यह होगा कि आयोग परिणाम जारी करने के लिए कितनी तत्परता दिखाता है, क्योंकि परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों का धैर्य अब जवाब देने लगा है।

Nawada Shopping Mall Fire: नवादा के पकरीबरावां में वेलकम शॉपिंग मॉल...

Nawada Shopping Mall Fire: बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां इलाके में स्थित वेलकम शॉपिंग मॉल में भीषण आग लगने की सूचना सामने आई...

Anant Singh JDU Expulsion: JDU से निष्कासन के बाद अनंत सिंह...

Anant Singh JDU Expulsion, पटना: जनता दल यूनाइटेड (JDU) से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह के...

Madhubani Kamla River Accident: मधुबनी में कमला नदी में धसना गिरने...

Madhubani Kamla River Accident: बिहार के मधुबनी जिले में कमला नदी में धसना गिरने से एक बच्ची और एक महिला की मौत हो गई।...