सहायक आचार्य भर्ती में पारदर्शिता पर सवाल: 1173 अभ्यर्थियों का रिजल्ट रोका, जेएसएससी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन

रांची:JSSC  द्वारा सहायक आचार्य (मैथ-साइंस) की नियुक्ति प्रक्रिया में गंभीर अनियमितता के आरोप लगे हैं। नियुक्ति में पारदर्शिता की मांग को लेकर सोमवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने नामकुम स्थित आयोग कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों का आरोप है कि बिना कोई स्पष्ट कारण बताए 1173 योग्य अभ्यर्थियों का परिणाम रोक दिया गया है।

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि सहायक आचार्य के 5008 पदों के लिए जारी नियुक्ति प्रक्रिया के तहत 2784 अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया गया था। लेकिन हाल ही में आयोग द्वारा केवल 1661 अभ्यर्थियों का ही परिणाम जारी किया गया, जबकि शेष 1173 अभ्यर्थियों को सूची से बाहर कर दिया गया।

हाईकोर्ट को खुद दी थी 2784 पास अभ्यर्थियों की जानकारी
अभ्यर्थियों ने बताया कि जेएसएससी ने झारखंड हाईकोर्ट को स्वयं यह जानकारी दी थी कि कुल 2784 अभ्यर्थी परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं। ऐसे में यह सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर क्यों 3347 पद खाली रखे गए और शेष अभ्यर्थियों का परिणाम जारी नहीं किया गया।

अभ्यर्थियों ने इस पूरी प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच की मांग की है और आरोप लगाया है कि आयोग पारदर्शिता से बच रहा है। उनका कहना है कि परिणाम रोकने के पीछे आयोग कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे रहा है, जिससे अभ्यर्थियों में असमंजस और आक्रोश की स्थिति है।

Nawada Shopping Mall Fire: नवादा के पकरीबरावां में वेलकम शॉपिंग मॉल...

Nawada Shopping Mall Fire: बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां इलाके में स्थित वेलकम शॉपिंग मॉल में भीषण आग लगने की सूचना सामने आई...

Anant Singh JDU Expulsion: JDU से निष्कासन के बाद अनंत सिंह...

Anant Singh JDU Expulsion, पटना: जनता दल यूनाइटेड (JDU) से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह के...

Madhubani Kamla River Accident: मधुबनी में कमला नदी में धसना गिरने...

Madhubani Kamla River Accident: बिहार के मधुबनी जिले में कमला नदी में धसना गिरने से एक बच्ची और एक महिला की मौत हो गई।...