196 करोड़ घपले के आरोपी हैं जेपीएससी चेयरमैन-दीपक प्रकाश

Ranchi- जेपीएससी और पेट्रोल डीजल की कीमत में छूट नहीं दिए जाने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने राज्य सरकार पर बड़ा हमला करते हुए बोला है कि जिस जेपीएससी,चेयरमैन पर 196 करोड़ रुपये के घपले का आरोप है, उससे पारदर्शिता के साथ नियुक्ति की उम्मीद कैसे की जा सकती है.

दीपक प्रकाश ने कहा कि जेपीएससी के जवाब से लगता है कि उसने अपनी गलती स्वीकार कर ली है. जेपीएससी पीटी परीक्षा परिणाम को रद्द कर पूरे मामले की जांच किसी हाइकोर्ट के सीटिंग जज से या सीबीआई से करवायी जाय. छात्र – छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं किया जा सकता. बीजेपी इस मामले को लेकर उग्र आंदोलन करेगी.

सरकार के काले कारनामे से झारखंड शर्मसार हुआ

दीपक प्रकाश ने कहा कि सरकार के काले कारनामे से झारखंड शर्मसार हुआ है. सरकार रोजगार देने के बजाय बेरोजगारों की श्रृंखला खड़ी कर रही है. घोटालों की श्रृंखला रची जा रही है. सीरियल वाइज छात्रों के पास होने पर सवालिया निशान खड़ा करते हुए कहा कि परीक्षा परिणाम आने के बाद ओएमआर शीट को वेबसाइट पर डाल देनी चाहिए.

पासिंग मार्क्स 250 तो 230 में पास कैसे  हुआ छात्र

दीपक प्रकाश ने एक रोल नम्बर बताते हुए पूछा कि 5223688 BC-2 को कुल 230 अंक मिला है, जबकि BC-2 का कट ऑफ मार्क्स 250 है तो इस छात्र को पास कैसे  कर दिया गया. चैयरमैन का कार्यकाल फरवरी में खत्म हो रहा है, लेकिन जाने से पहले सब जवाब देना होगा. 23 नवम्बर का दिन झारखंड के इतिहास में काला दिन साबित हुआ.

पेट्रोल डीजल की कीमत में छूट नहीं देने से झारखंड को राजस्व का नुकशान 

जबकि पेट्रोल डीजल की कीमत में छूट नहीं दिए जाने पर कहा कि पड़ोसी राज्यों के द्वारा पेट्रोल डीजल की कीमत में छूट दी गई है, लेकिन अब तक झारखंड की सरकार ने छूट नहीं दिया है. इससे झारखंड को राजस्व का नुकशान हो रहा है. दूसरे राज्य से आने वाले वाहन झारखंड में तेल लेने से परहेज कर रहे है. झारखंड के बड़े पेट्रोलियम कम्पनियां बंगाल और मुगलसराय से 30 हजार किलोलीटर प्रतिदिन तेल मंगवा रहे हैं.  जबकि झारखंड के लोग प्रतिदिन करीबन एक लाख लीटर तेल दूसरे राज्यों से खरीद रहे हैं, इसका सीधा नुकसान हमें हो रहा है.

रिपोर्ट-मदन 

Ranchi Crime: बरियातू में सुबह की सैर पर निकली महिला से...

रांची के बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में सुबह सैर पर निकली महिला से बाइक सवार दो अपराधियों ने पिस्तौल दिखाकर 2 लाख से अधिक की...

Jamshedpur Gold Robbery: 36 करोड़ की सोना लूट में समस्तीपुर के...

जमशेदपुर के केनरा बैंक में 36 करोड़ की सोना लूट मामले में समस्तीपुर के प्रियदर्शी उर्फ दर्शन पर झारखंड पुलिस ने 2 लाख रुपये...

Jharkhand Panchayat Election: चुनाव से पहले 658 करोड़ अटके, 2.50 करोड़...

 झारखंड में पंचायत चुनाव से करीब छह माह पहले 658 करोड़ रुपये की राशि गाइडलाइन के अभाव में अटकी है। 4,423 पंचायतों के 2.50...